फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH Vs KKR: सुनील नरेन IPL में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी, अबतक तीन गेंदबाजों के नाम है ये कीर्तिमान

Sun, 03 May 2026 05:41 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केकेआर के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज नरेन ने इसके साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। नरेन आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले कुल तीसरे और पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। नरेन से पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट में 200 से अधिक विकेट ले चुके हैं। नरेन आईपीएल के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज भी हैं। 
विज्ञापन

गेंदबाजों ने कराई केकेआर की वापसी
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हैदराबाद की टीम हालांकि, 19 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहे। केकेआर के सभी गेंदबाजों को इस मैच में विकेट मिले। हैदराबाद की ओर से हेड ने 28 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 42 रन की पारी खेली। केकेआर के लिए वरुण के अलावा सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को दो-दो विकेट मिले, जबकि वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली। 

सलिल बने नरेन का 200वां शिकार
सुनील नरेन ने सलिल अरोड़ा को बोल्ड कर सनराइजर्स हैदराबाद को छठा झटका दिया। नरेन का यह आईपीएल में 200वां विकेट रहा। सलिल छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। नरेन ने इसके बाद इसी ओवर में ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। इस तरह नरेन के आईपीएल में अब 197 मैचों में 201 विकेट हो चुके हैं। उनसे आगे भुवनेश्वर और चहल हैं जिन्होंने क्रमश: 215 और 228 विकेट अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन

60 रन पर हैदराबाद ने गंवाए आखिरी आठ विकेट
हैदराबाद के लिए हेड और ईशान के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हेड और अभिषेक ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। अभिषेक के आउट होने के बाद हेड और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान हेड ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये साझेदारी टूटने के बाद हैदराबाद की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हेड जब आउट हुए तो टीम का स्कोर नौ ओवर में दो विकेट पर 105 रन था, लेकिन अगले 10 ओवर में टीम ने शेष आठ विकेट 60 रन पर ही गंवा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें