घर की बालकनी में गुटखा थूकने पहुंचा बुजुर्ग और हो गई मौत, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
- फोटो : AI
वायरल: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। यह बेहद हैरान करने वाली और दूसरे लोगों के लिए सबक भी है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विदिशा जिले गंजबासौदा में एक 65 साल के बुजुर्ग को तीसरी मंजिल से गुटखा थूकना जानलेवा साबित हुआ है। दरअसल, वह गुटखा थूकते समय पास से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए गए और उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि करंट इतना तेज था कि बुजुर्ग मकान की रेलिंग पर ही लटके रहे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी खतरनाक बिजली लाइनों को नहीं हटाया गया। अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
यह दर्दनाक हादसा विदिशा जिले के गंजबासौदा के वार्ड 6 स्थित गायत्री नगर में हुआ है। 65 वर्षीय प्रभुलाल गुप्ता शुक्रवार को दोपहर एक बजे मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर गुटखा थूक रहे थे। इसी दौरान वह 11 केवी की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। वह बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना तेज करंट था बुजुर्ग का शव मकान की रेलिंग में ही लटकी रहा।
खतरनाक हुआ अल नीनो! क्या भारत में आसमान से बरसेगी आग? पहली बार प्रशांत महासागर में मची ऐसी हलचल
घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने हाई टेंशन लाइन को बंद कर दिया। प्रभुलाल बीते 10 साल से किराए के मकान में रह रहे थे। मूल रूप से वह छतरपुर के रहने वाले थे।
वीडियो: अप्सरा आली गाने पर बच्चे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखते रह गए लोग, तालियों से गूंज उठा पूरा कैंपस
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाइन काफी पास से गुजर रही है। लोगों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और बिजली विभाग से लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है जरूरी सुरक्षा इंतजाम करना चाहिए।