फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन अफरीदी का कारनामा: 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज पाकिस्तानी पेसर बने, इन दिग्गजों का टूटा रिकॉर्ड

Sun, 25 Oct 2026 03:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने 150 वनडे विकेट पूरे किए।
  • उन्होंने 80 मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर वकार यूनुस और शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 91-91 मैचों में 150 विकेट लिए थे।
  • शाहीन दुनिया में संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही शाहीन इस प्रारूप में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
Trending Videos

इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा
26 वर्षीय शाहीन अफरीदी ने अपने 80वें वनडे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस और शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 91-91 मैचों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे।

टॉम बैंटन को आउट कर पूरा किया 150 विकेट का आंकड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में शाहीन अफरीदी को 150 विकेट पूरे करने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत थी। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट कर यह मुकाम हासिल किया।बैंटन पिछले चार पारियों में लगातार चार बार 50 से अधिक रन बनाने के बाद इस मुकाबले में उतरे थे। शाहीन की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने कवर की दिशा में शॉट खेला, जहां अराफात ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी समाप्त कर दी।इसके बाद शाहीन ने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को भी आउट किया। रूट का कैच बैकवर्ड पॉइंट पर पकड़ा गया।

दुनिया में संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज गेंदबाज
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शाहीन अफरीदी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेपाल के संदीप लामिछाने इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने केवल 73 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 77 मैचों में, जबकि पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने 78 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। शाहीन अफरीदी ने 80 मैचों में यह मुकाम हासिल कर अफगानिस्तान के राशिद खान और भारत के मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली है। इन दोनों गेंदबाजों ने भी 80 वनडे मैचों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला ट्राई सीरीज का दूसरा मैच है। सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी से लाहौर स्थानांतरित किए गए हैं। मेजबान पाकिस्तान ने इससे पहले श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और उसकी नजरें फाइनल में जगह बनाने पर हैं। इस मैच में पाकिस्तान की टीम गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। यह पहल स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शादाब खान की टीम में वापसी हुई, जबकि रजाउल्लाह ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। फहीम अशरफ और नसीम शाह को टीम से बाहर रखा गया। कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस के दौरान बताया कि नसीम शाह को अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लगी और उनकी उंगली खिसक गई थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए हेनरी क्रोकोम्ब को वनडे पदार्पण का मौका दिया। जोश टंग को टीम से बाहर रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें