फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर खुलेआम रोमांस! बाइक की टंकी पर प्रेमी से लिपटी लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने लगाई फटकार

Sat, 16 Aug 2025 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है और उसकी प्रेमिका बाइक की टंकी पर उल्टी दिशा में मुंह करके बैठी हुई है। इतना ही नहीं, लड़की अपने साथी को कसकर पकड़कर उसके साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही है।
विज्ञापन
प्रेमी से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। इस वीडियो में एक कपल सड़क पर इस तरह रोमांस करता नजर आया कि लोगों की आंखें खुली रह गईं। सड़क पर चलते वक्त लोग उम्मीद करते हैं कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और सबकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे, लेकिन इस वीडियो में दिखाई देने वाले कपल ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है और उसकी प्रेमिका बाइक की टंकी पर उल्टी दिशा में मुंह करके बैठी हुई है। इतना ही नहीं, लड़की अपने साथी को कसकर पकड़कर उसके साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही है। दोनों सड़क पर इस तरह मशगूल थे मानो बाकी दुनिया उनके लिए मायने ही नहीं रखती। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनना तो दूर, किसी भी ट्रैफिक नियम की परवाह तक नहीं की। यह पूरी घटना भुवनेश्वर के पॉश इलाके इन्फोसिटी की बताई जा रही है। यह जगह आईटी कंपनियों और बड़े-बड़े दफ्तरों के लिए मशहूर है, लेकिन इस वीडियो ने यहां की पहचान को किसी और वजह से चर्चा में ला दिया।

गाड़ी की टंकी पर बैठी लड़की कर रही थी रोमांस
लोगों को हैरानी इस बात की भी है कि यह कपल थाने के सामने से भी इसी अंदाज में गुजरा, लेकिन किसी ने उन्हें रोका तक नहीं। भुवनेश्वर की सड़कों पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो हर समय नजर रखते हैं। फिर भी ऐसा खतरनाक नजारा रिकॉर्ड तो हुआ, लेकिन कार्रवाई कहीं नजर नहीं आई। सवाल उठता है कि जब ट्रैफिक व्यवस्था पर इतनी सख्ती का दावा किया जाता है तो फिर यह जोड़ा बिना किसी रुकावट के सड़क पर रोमांटिक स्टंट कैसे करता रहा?
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग गुस्से में कह रहे हैं कि इस कपल को अपनी लव स्टोरी दिखाने की इतनी जल्दी थी कि उन्हें सड़क पर बाकी लोगों की जान की भी परवाह नहीं रही। सड़कें रोमांस या स्टंट दिखाने की जगह नहीं होतीं, बल्कि सुरक्षित यात्रा के लिए बनाई जाती हैं। वहीं कुछ लोगों ने भुवनेश्वर पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसी हरकतें थाने और सीसीटीवी कैमरों के सामने हो सकती हैं तो ट्रैफिक सुरक्षा के दावे कितने खोखले हैं। लोगों की यह भी मांग है कि ऐसे रोमांटिक स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि बाकी लोग इसे मजाक या फैशन समझकर सड़क पर खतरनाक करतब करने की कोशिश न करें। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें