फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में ऐसे कमाई करते हैं कबाड़ी, न आवाज लगाते हैं और न तोलते हैं बोतलें, तरीका देखकर चौंक जाएंगे

Sat, 17 Oct 2026 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: भारत में गली-गली घूमकर कबाड़ खरीदने वाले कबाड़ी तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन अमेरिका में इनका तरीका थोड़ा अलग है। यहां खाली बोतलें इकट्ठा करने वाले लोग उन्हें रिवर्स वेंडिंग मशीन में डालकर पैसे लेते हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाली स्वाति ने वहां के कबाड़ियों का यह तरीका दिखाया, जिसे देखकर लोग भारतीय कबाड़ियों को याद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अमेरिका में कबाड़ी का अनोखा अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम @chillout_1588_usa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कबाड़ी वाला गली में आए और 'लोहा-टीपा, रद्दी-पेपर' की आवाज न लगाए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। उसकी आवाज सुनते ही लोग घर से पुराने अखबार, प्लास्टिक की बोतलें और बेकार पड़ा सामान निकालने लगते हैं। लेकिन अमेरिका में कबाड़ इकट्ठा करने का तरीका थोड़ा अलग है। यहां कुछ लोग घरों के बाहर रखे कचरे से खाली बोतलें इकट्ठा करते हैं और फिर उन्हें जमा करके पैसे कमाते हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाली स्वाति ने वहां के कबाड़ियों का ऐसा ही एक वीडियो दिखाया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका में कबाड़ी नहीं, 'कैनर्स' कहकर बुलाते हैं लोग
स्वाति बताती हैं कि अमेरिका में खाली कैन और बोतलें इकट्ठा करने वाले लोगों को आम बोलचाल में 'कैनर्स' कहा जाता है। ये लोग भारत के कबाड़ियों की तरह गली में आवाज लगाते हुए नहीं घूमते, बल्कि अपने काम की चीजें इकट्ठा करते हैं। स्वाति के मुताबिक, न्यूयॉर्क में कुछ बोतलों और कैन पर पांच सेंट की वापसी राशि मिलती है। यानी जिस खाली बोतल को हम इस्तेमाल के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं, उससे वहां किसी की कमाई हो सकती है।




बोतलें इकट्ठा करके शाम को मिलते हैं डॉलर
स्वाति अपने इलाके के दो ऐसे लोगों के बारे में बताती हैं, जो खाली बोतलें इकट्ठा करते हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला भी हैं, जो दिनभर बोतलें उठाकर अपने कार्ट में जमा करती हैं। इसके बाद इन बोतलों को रिवर्स वेंडिंग मशीन में डाला जाता है। ऐसी मशीनें कई सुपरमार्केट के पास मिलती हैं। मशीन बोतलों या कैन को स्वीकार करने के बाद उनकी संख्या के हिसाब से रसीद देती है। इसके बाद स्टोर की तय प्रक्रिया के अनुसार उस रसीद के बदले पैसे लिए जा सकते हैं। हालांकि, हर बोतल पर पैसे मिलना जरूरी नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बोतल या कैन वहां लागू नियमों के तहत वापसी राशि के योग्य है या नहीं।
विज्ञापन


 भारत के कबाड़ी याद आए तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट
स्वाति का यह वीडियो देखने के बाद लोगों को भारत के कबाड़ी याद आ गए। एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां तो कबाड़ी गली में आते हैं और उनकी आवाज सुनकर लोग खुद ही बाहर निकल आते हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि असली कबाड़ी तो भारत में ही होते हैं। कुछ लोगों ने अमेरिका के इस तरीके को आधुनिक बताया तो कुछ ने कहा कि कमाई का तरीका चाहे कितना भी बदल जाए, अपने लोगों से मिलने वाला अपनापन अलग ही होता है। वीडियो के बहाने लोगों को एक बार फिर एहसास हुआ कि भारत और अमेरिका में रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे काम भी कितने अलग तरीके से किए जाते हैं।

पुलिस चेकिंग देखते ही बाइक सवार ने काटा कट, सड़क पर गिरी पत्नी, फिर जो किया उसे देख लोग हैरान

स्कूल में लंच बॉक्स की जगह थाली लेकर पहुंचा बच्चा, टीचर भी देखकर रह गया हैरान, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें