पालतू कुत्ते को टहला रही थी महिला, तभी गाय ने किया हमला और जमीन पर पटककर रौंद डाला
- फोटो : X
Cow attacked woman: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आवारा गया ने कुत्ता टहला रही महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इटावा के बृजराज नगर में यह दिल दहला देने वाली घटनी हुई है। महिला घर के बाहर पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। गाय के हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गाय ने महिला पर सींगों और पैरों से किया हमला
बताया जा रहा है कि यह 22 जुलाई सुबह की है। अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला अपने पालतू कुत्ते को टहला रही थी। तस्वीरों और वायरल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, इसे दौरान एक काल रंग की गाय महिला के पास पहुंच जाती है। वीडियो देखकर लग रहा है कि कुत्तों को गाय मारने को कोशिश कर रही है। महिला गाय को देखकर कुत्ते को दूर करने लगी। गाय अचानक गुस्से में आ जाती है और उसने महिला पर हमला कर दिया।
गाय ने महिला पर सींगों से हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद गाय लगातार करीब एक मिनट तक महिला पर सींगों से मारती रही और पैरों से कुचलती रही। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए भागकर आए।
Video: छत पर चैन से सो रहे थे मजदूर, तभी पहुंच जाते हैं दो शेर और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
पास में खड़ी एक अन्य महिला ने गाय को भगाने की कोशिश की और उस पर पानी भी फेंका, लेकिन इसका गाय पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद एक आदमी वहां पहुंचा और उसने लकड़ी के डंडे से गाय को मारने की कोशिश की। इसके बाद भी गाय महिला पर हमला करती रही।
Viral: कोबरा के लिए काल बना एक साल का बच्चा, मासूम ने दांत से काटा और जहरीले सांप की हुई मौत, डॉक्टर हैरान
इसके बाद गली से तीन-चार युवक दौड़कर आए और उन्होंने गया को भगाया। स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई।