वायरल वीडियो: बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले एक शख्स की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने पत्नी को खोने के बाद अपने ढाई साल के बेटे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाल ली। बेटे को खाना खिलाने से लेकर उसकी देखभाल करने, उसे संभालने और उसके साथ समय बिताने तक पिता उसकी हर जरूरत का ख्याल खुद रखते हैं। पिता होने की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह बेटे के लिए मां की तरह ममता और स्नेह देने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं।
पत्नी को खोने के बाद अकेले बच्चे की परवरिश करना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता। छोटे बच्चे को समय देना, उसकी भावनाओं को समझना और उसकी जरूरतों का ख्याल रखने के साथ रोजमर्रा की जिम्मेदारियां निभाना एक बड़ी चुनौती होती है। लेकिन उन्होंने इन मुश्किल हालात के आगे हार मानने के बजाय खुद को संभाला और अपने बेटे के लिए मजबूत बने रहे।
पिता अक्सर अपने बेटे के साथ बिताए छोटे-छोटे पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसे देखकर साफ महसूस होता है कि वह अपने बेटे के बचपन का कोई भी खूबसूरत पल खोना नहीं चाहते। इन वीडियो में कभी वह बेटे के साथ खेलते नजर आते हैं, तो कभी उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते दिखाई देते हैं।
नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पिता की कहानी उन तमाम सिंगल पैरेंट्स के लिए एक भावुक संदेश बनकर सामने आई है, जो अकेले अपने बच्चों की जिंदगी संवारने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चे की परवरिश के दौरान कई बार माता-पिता को अपनी थकान, परेशानियों और निजी भावनाओं को पीछे छोड़कर उसकी जरूरतों को प्राथमिकता देनी पड़ती है।
बिन मां के अकेले नन्हे बच्चे की परवरिश करते पिता के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग