दुनिया के ऐसे 3 रहस्य, जिन्हें सुलझा सकते हैं सिर्फ एलियंस
- फोटो : Adobe Stock
Unsolved Mysteries of the World: दुनिया के कुछ रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझा लिया है, लेकिन कई ऐसे रहस्य हैं, जो अबूझ पहेली हैं। कहा जाता है कि इन रहस्यों को सिर्फ एलियन ही सुलझा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन से ऐसे रहस्य हैं, जो इंसानों के लिए सुलझाना मुश्किल है।
ताओस हम्म (गूंज)
ताओस न्यू मेक्सिको का एक छोटा सा शहर। इसकी एक रहस्य के कारण पूरी दुनिया में चर्चा होती है। ताओस शहर के बाहरी इलाकों में डीजल इंजन की आवाज सुनाई देती है। यह आवाज साफतौर पर सुनाई देती है, लेकिन इस आवाज का स्त्रोत क्या है? इसके बारे में अभी तक कोई भी नहीं पता लगा पाया। इस आवाज को पकड़ने के लिए कई डिटेक्टिव मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया है, लेकिन सफलता नहीं मिला। इस रहस्यमयी आवाज को ताओस हम्म (गूंज) के नाम से लोग जानते हैं।
वॉयनिश लिपि
इटली की राजधानी रोम में वॉयनिश लिपि मिली थी, लेकिन आज तक कोई नहीं पढ़ पाया है। इनकी किताबों पर बनी तस्वीरों से कुछ जानकारियां जरूर मिली हैं। इतिहासकारों के मुताबिक, यह किताब करीब 600 साल पुरानी हो सकती है। कार्बन डेटिंग की वैज्ञानिक विधि से इसके बारे में जानकारी मिली है कि यह 15वीं सदी में लिखी गई हैं, लेकिन इसकी भाषा के बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है।
Viral News: कोबरा ने डसा तो युवक ने चबा डाला सांप का फन, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश
River Of Blood: बिहार में बहती है खून की नदी, क्यों इसका पानी है लाल? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Viral Video: भरी बस में लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश, उम्रदराज शख्स को पड़े इतने थप्पड़ कि सीख गया सबक
क्रिप्टोस
वर्जिनिया के लांगले में सीआईए का हेडक्वार्टर स्थित है जिसके बाहर एक आकृति बनी है। इस आकृति की सतह पर कोडेड खुदाई की गई है जिसे क्रिप्टोस कहा जाता है। इनमें से लिखे तीन कोड को सीआईए के अधिकारियों ने डीकोड कर दिया है, लेकिन चौथे कोड को आज तक कोई डिकोड नहीं कर पाया है। बताया जाता है कि इस आकृति का निर्माण अमेरिकी कलाकार जिम सनबॉर्न ने कराया था। इस रहस्य का आज तक कोई भी नहीं पता कर पाया है।