फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट, सुंदर-शिवम और अक्षर चमके

Thu, 06 Nov 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा

सार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, कैरारा में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Trending Videos

घर में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार
पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2022 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्व डिफेंड किया। इससे पहले 2020 में भारत ने 162 रनों का लक्ष्य डिफेंड किया था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन का आंकड़ा छू सके, जबकि मैथ्यू शॉर्ट (25) ने शुरुआत में कुछ आक्रामक शॉट लगाए। अक्षर पटेल ने शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, फिर जोश इंग्लिस (12) को बोल्ड किया। इसके बाद शिवम दुबे ने मिचेल मार्श और टिम डेविड (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

ग्लेन मैक्सवेल (2) और जोश फिलिप (10) जल्दी लौट गए। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाया। उन्होंने लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (17) और जेवियर बार्टलेट (0) को आउट करने के बाद अगली ओवर में एडम जंपा (0) को भी चलता किया। सुंदर ने मात्र तीन रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 20 रन पर दो विकेट और शिवम दुबे ने भी 20 रन पर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

भारत की पारी
भारत की ओर से गिल के अलावा कोई और नहीं चला। उन्होंने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली।  अभिषेक शर्मा 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल ने 39 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा पांच रन और जितेश शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट और स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें