क्रिप्टोस (वर्जिनिया)
- फोटो : Social media
क्रिप्टोस (वर्जिनिया)
वर्जिनिया के लांगले में स्थित सीआईए मुख्यालय के बाहर एक आकृति बनी हुई है, जिसे 'क्रिप्टोस' के नाम से जाना जाता है। इसपर कुछ कोड लिखे हुए हैं, जिनमें से तीन को तो डिकोड किया जा चुका है, लेकिन चौथे कोड को दुनियाभर के तेज दिमाग वाले भी डिकोड नहीं कर पाए हैं। इस आकृति को अमेरिकी कलाकार जिम सनबॉर्न ने बनवाया था। यह अब तक रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर उस कोड में ऐसा क्या है, जिसे सुलझाने में दुनियाभर के लोग नाकाम रहे हैं।