फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात, कंधे पर बैठा दूल्हा, लोग बोले- यही है असली खुशी

Wed, 01 Apr 2026 02:33 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक बरात बिल्कुल अलग अंदाज में निकलती हुई दिखाई दे रही है। खास बात ये है कि न तो इसमें कोई कार है, न बस और न ही कोई महंगी सजावट। 
विज्ञापन
बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात - फोटो : @dhakad_jodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Simple Baraat Viral Video: वर्तमान समय में लोग शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं। पहले की तरह अब शादियां साधारण तरीके से नहीं होती हैं। शादी में दुल्हे की एंट्री, जयमाला से लेकर दूल्हा-दुल्हन के डांस तक सबकुछ खास होता है। जिसमें लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक अनोखी बरात के वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में एक बरात बिल्कुल अलग अंदाज में निकलती हुई दिखाई दे रही है। खास बात ये है कि न तो इसमें कोई कार है, न बस और न ही कोई महंगी सजावट। 

विज्ञापन


Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे पर तानी स्पार्कल गन, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर

वीडियो में गांव जैसे माहौल में बरात निकल रही है, जिसमें महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बरात में किसी भी तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, कुछ लोग अपने सिर पर सामान उठाए हुए हैं, जबकि दूल्हे को भी कंधे पर बैठाकर ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
इस बरात में न कोई महंगी कार थी, न कोई दिखावा, फिर भी सभी लोग दिल खोलकर खुशियां मना रहे थे। वायरल हो रहे इस वीडियो ने यह दिखा दिया कि, अगर दिल से खुशी मनाई जाए तो बिना पैसे खर्च किए भी यादगार पल बनाए जा सकते हैं। असली खुशी इन चीजों में नहीं, बल्कि लोगों के साथ और माहौल में होती है। 

बरात के इस वीडियो पर लिखा कैप्शन इसे और खास बना रहा है, जिसमें लिखा है, बरात में न कार बस की बुकिंग की टेंशन न डीजल-पेट्रोल का झंझट तो वहीं ये भी लिखा है कि, 'दहेज सर पर दूल्हा कंधे पर'।
 

Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खाना शख्स को पड़ा भारी, बच्चे का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- यही असली शादी है, बिना खर्च के इतनी खुशी, कमाल है, आज के जमाने में ऐसी सादगी देखना अच्छा लगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह की शादियां हमें सिखाती हैं कि खुशी पैसों से नहीं, लोगों के साथ से आती है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें