फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Garden: इस गार्डन में जाते ही रोमांटिक होने लगते हैं लोग, जानिए कहां पर है और क्या है इसकी खासियत

Tue, 04 Jul 2023 05:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

महिला ने इरोटिक गार्डन को इस मकसद से बनाया है कि लोगों की फीलिंग को बेडरुम से बाहर लाया जा सके। महिला अपने मकसद में सफल भी हो गई है।
विज्ञापन
Unique Garden - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Unique Garden: दुनिया में कई खूबसूरत गार्डन हैं जिनकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींचती है। इनकी अलग-अलग उद्देश्य के लिए अलग-अलग थीम होती है। लेकिन फ्रांस में एक महिला ने एक अनोखा गार्डन बनाया है, जिसकी खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस गार्डन का नाम ग्रीक गॉडेस ऑफ़ लव के नाम पर है। सबसे खास बात है कि इस गार्डन में जाते ही किसी भी शख्स के मन में रोमांस का ख्याल आने लगता है। इसमें जाने के बाद अनरोमांटिक शख्स भी रोमांटिक होने लगता है। 

विज्ञापन


महिला ने इरोटिक गार्डन को इस मकसद से बनाया है कि लोगों की फीलिंग को बेडरुम से बाहर लाया जा सके। महिला अपने मकसद में सफल हो गई है। महिला ने इस गार्डन का नाम एफ्रोडाइट रखा है, जो ग्रीक गॉडेस ऑफ़ लव, ब्यूटी एंड प्लेजर के नाम पर है। इस गार्डन में काफी मादक खुश्बुओं वाले फूलों को लगाया गया है। इसके अंदर महिला कई सिंबल्स भी लगाए हैं, जो कामुकता को बढ़ाने वाले हैं। महिला ने रोमांस के मकसद से इस गार्डन को बनाया है। 

एफ्रोडाइट गार्डन में वैज्ञानिक तौर पर रोमांस की अनुभूति को बढ़ाने वाले कई पौधे और फूल लगाए गए हैं। इस तरह के कई सारे पौधे लगाने से गार्डन में रोमांटिक माहौल बन जाता है। इस खूबसूरत गार्डन को सोफी कनिटल नाम की डिजाइनर महिला ने तैयार किया है। इस गार्डन में फिग, अनार के पेड़, कई तरह की लतर, लैवेंडर, जैस्मिन, ओपियम पॉप्पीइस, कैटनिप जैसे पौधों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


Snake: इस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, इसके पीछे की वजह है बेहद दिलचस्प, जानकर हो जाएंगे हैरान

महिला का कहना है कि लोग सोचते हैं कि गार्डनिंग करना एक उबाऊ काम है, लेकिन आप इस गार्डन के अंदर जाएंगे, तो आप महसूस करेंगे कि कुछ गार्डन आपको रोमांटिक बना देते हैं। सिर्फ फूल के लिए गार्डन नहीं होते हैं। यह आपका मन तरोताजा कर देते हैं। 

Science News: ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती है यह आवाज, वैज्ञानिकों की खोज से दुनिया हैरान

हर पौधे का रोमांस से है संबंध

इस गार्डन में रोमांस से जुड़े हर पौधे लगाए गए हैं। इसमें कई फूल हैं, जिनका संबंध रोमांस से है। सोफी ने इस तरह के फूलों को चुनकर गार्डन में लगाया है। इस गार्डन में लोग रोमांस के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें