फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: चचा को हल्के में लेना पड़ा भारी, कार में बैठकर की ऐसी ड्राइविंग की रेसर भी फेल, देखें वीडियो

Mon, 12 May 2025 05:31 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dada Ji Viral Video: एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने स्टाइलिश ड्राइविंग अंदाज से सबको चौंका रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग बेहद प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
दादा जी ने चलाई धांसू कार - फोटो : इंस्टाग्राम @palanpur_ni_masti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट की भरमार रहती है, जहां हर दिन हजारों वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं। इनमें से कुछ बेहद यूनिक, हैरान करने वाले या फिर ध्यान खींचने वाले होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं और जैसे ही ये वीडियोज हमें पसंद आते हैं। हम इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करते हैं और इन रील्स का खूब आनंद लेते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने स्टाइलिश ड्राइविंग अंदाज से सबको चौंका रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग बेहद प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट palanpur_ni_masti से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपने दादाजी को स्पोर्ट्स कार की चाबी देता है और उन्हें आराम से गाड़ी चलाने की सलाह देता है। इसके बाद दादाजी अपने दोस्त के साथ कार में बैठते हैं और बिना किसी देरी के जबरदस्त ड्रिफ्टिंग करने लगते हैं।




प्रोफेशनल ड्राइवर लगे दादा जी
उनका आत्मविश्वास और ड्राइविंग कौशल देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो बुजुर्ग हैं। बल्कि ऐसा महसूस होता है जैसे वो अपने जमाने के कोई प्रोफेशनल ड्राइवर रहे हों। वीडियो के अंत में दादाजी स्टाइल के साथ कार को रोकते हैं, और यही अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने दिए बेहद ही मजेदार रिएक्शंस
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “बाप बाप होता है, उम्र कितनी भी क्यों न हो।” दूसरे ने कहा, “जलवा है दादा का।” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “तुम्हारे बाप का भी बाप है वो।” एक और यूजर ने चुटकी ली, “बुढ़ापे में यह हाल है तो जवानी में क्या रहा होगा।” एक कमेंट में लिखा गया, “हर बाप का एक बाप होता है जिसे हम दादाजी कहते हैं।” यही नहीं, लोगों का कहना है कि यह वीडियो न केवल मनोरंजन का बेहतरीन जरिया बना है बल्कि यह भी दिखाता है कि जुनून और स्टाइल के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह वीडियो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें