काला चश्मा गाने पर अंकल ने किया जबरदस्त डांस
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर अक्सर डांस के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। इसके साथ ही कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने को लोगों की हंसी नहीं रुकती है। सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल काला चश्मा गाने पर पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहे हैं।
वीडियो में अंकल का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। जैसे ही काला चश्मा बजना शुरू होता अंकल डांस करना शुरू कर देते हैं। उनके आत्मविश्वास और एक्सप्रेशन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोशल मीडिया पर अंकल के डांस की तारीफ कर रहे हैं। सबसे खास बात है कि लोगों के बीच अंकल बिना किसी झिझक के डांस कर रहे हैं।
उनते डांस में देसी अंदाज और फिल्मी स्टाइल की झलक भी देखने को मिली है। गाने के साथ उन्होंने गजब का तालमेल बिठाया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि अंकल ने यह सच साबित कर दिया है कि डांस करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है, बल्कि जोश और आत्मविश्वास चाहिए।
300 रुपये का एक खीरा, 680 का टमाटर और 850 रुपये किलो नींबू, यहां पर क्यों इतनी महंगी मिल रही हैं सब्जियां
उनके डांस में देसी अंदाज के साथ-साथ फिल्मी स्टाइल की झलक भी देखने को मिलती है। गाने की बीट के साथ उनके कदम और हाथों के मूवमेंट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि अंकल ने साबित कर दिया कि डांस करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि जोश और आत्मविश्वास चाहिए।
हर दिन 8 किमी पैदल चलकर कोलकाता की सड़कों गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के दादा, रुला देगी दर्दभरी कहानी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अंकल ने गजब का डांस किया है, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि अंकल ने तो डांस फ्लोर पर आग लगा दिया है। अंकल किसी पार्टी में डांस कर रहे हैं और उनके आसपास कुछ लोग मौजूद हैं। सभी लोग उनके डांस का आनंद ले रहे हैं।