300 रुपये का एक खीरा, 680 का टमाटर और 850 रुपये किलो नींबू, यहां पर क्यों इतनी महंगी मिल रही हैं सब्जियां
- फोटो : एक्स
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां की खूबसूरत जगहें और जीवनशैली लोगों को खूब पसंद आती है। इन्हीं जगहों में नॉर्वे शामिल है। अब यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खूबसूरती की वजह से नहीं, बल्कि सब्जी की कीमतों की वजह से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स नॉर्वे के एक सुपरमार्केट में दिख रहा है, जो वहां हर दिन इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम दिखा रहा है। सब्जियों के दाम जानकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।
वीडियो में शख्स बता रहा है कि नॉर्वे में ऑर्गेनिक नींबू की कीमत करीब 850 रुपये किलो है। 680 रुपये किलो लाल टमाटर मिल रहा है। 300 रुपये में सिर्फ एक खारी मिल रहा है। वीडियो में शख्स भारत और नार्वे में सब्जियों की कीमतों में अंतर को लेकर भी बात करता है।
शख्स कहता है कि नार्वे के मुकाबले भारत में सब्जियां कई गुना सस्ती मिलती हैं। लेकिन रुपये में कीमत बदलकर दोनों देशों की कमाई की तुलना नहीं कर सकते हैं। वहां के लोगों की कमाई और हर दिन के खर्च भी अलग हैं।
हर दिन 8 किमी पैदल चलकर कोलकाता की सड़कों गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के दादा, रुला देगी दर्दभरी कहानी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होन के बाद बहस शुरू हो गई है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि चीजें इतनी मंहगी हैं, तो क्या लोगों की कमाई उतनी ही अधिक है?सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है। अब इस पर लोग अपनी राय दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि नार्वें सब्जियां महंगी मिलने की कई वजहे हैं।
फ्लाईदुबई: 'क्रू सर्जरी तो नहीं कर सकता, लेकिन जरूरत पड़ने पर...', कैप्टन स्मित मच्छार का पुराना बयान वायरल
उनका कहना है कि वहां ज्यादा मजदूरी, टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी शामिल हैं। कुछ लोगों का कहना है किसान की भी कमाई हो रही है। अगर बाजार में सब्जियां सस्ती मिल रही हैं, तो मतलब यह नहीं कि किसान को भी कम पैसे मिलें। किसान को मेहनत और लागत के हिसाब से सही दाम मिलना चाहिए। नार्वे के सब्जियों की कीमत वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।