उज्जैन दुकान के उद्घाटन में पहुंचे ह्यूमनॉइड रोबोट का वायरल वीडियो: नई दुकान के उद्घाटन के मौके पर आमतौर पर परिवार, दोस्तों और खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। लेकिन इस दुकान के मालिक ने उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने इस खास मौके पर एक ऐसे मेहमान को बुलाया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह दुकान नहीं, बल्कि वहां पहुंचा एक ह्यूमनॉइड रोबोट था, जिसने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।
Viral Video: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट दुकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होता नजर आ रहा है। इस दौरान परंपरागत अंदाज में रोबोट के गले में नारंगी रंग का गमछा डाला गया और उसे रेड कार्पेट पर खड़ा किया गया। पूजा की रस्म पूरी होने के बाद रिबन काटकर दुकान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प पल उद्घाटन के बाद देखने को मिला। जब रोबोट ने वहां मौजूद लोगों के सामने डांस करना शुरू कर दिया। रोबोट को ठुमके लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाले और वीडियो बनाने लगे।
देखें वीडियो-
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
दुकान के उद्घाटन में पहुंचे ह्यूमनॉइड रोबोट के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मार्केटिंग का एक स्मार्ट तरीका। तो वहीं कई लोगों ने इसकी तुलना चीन में तेजी से बढ़ रही ह्यूमनॉइड रोबोट टेक्नोलॉजी से भी की।
दुकान के उद्घाटन को यादगार बनाने का अनोखा आइडिया
जानकारी के मुताबिक, इस ह्यूमनॉइड रोबोट को इंदौर की कंपनी बिद्युत इनोवेशन की ओर से उपलब्ध कराया गया था। दुकान के उद्घाटन को खास और यादगार बनाने के लिए मालिक ने यह अनोखा आइडिया अपनाया। दिलचस्प बात यह रही कि उनका यह प्रयोग लोगों को खूब पसंद आया। देखते ही देखते दुकान के उद्घाटन से ज्यादा चर्चा वहां पहुंचे ह्यूमनॉइड रोबोट की होने लगी और उसका डांस सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचने लगा।
Viral Video: महिला ने पति से छिपाकर रखे 12 लाख रुपये, चूहों ने कुतर दिए नोट, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: जिसे लोग पागल कहकर दूर रहते थे, बच्ची ने उसी की कलाई पर बांधी राखी, दिल छू लेगा वीडियो