लड़कियों ने हरियाणवी गाने पर किया शानदार डांस, कातिलाना अंदाज ने लोगों को बनाया दीवाना
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक डांस वीडियो देखने को मिलते हैं। लोग हरियाणवी गाने पर डांस के वीडियो खूब पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। लड़कियों के डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं हरियाणवी गाना बजते ही दो लड़कियां साथ में शानदार डांस करने लगती है। दोनों के डांस स्टेप्स में गजब का तालमेल दिख रहा है। गाने की धुन के साथ दोनों लड़कियां पूरे जोश के साथ अलग-अलग डांस मूव्स करती दिख रही हैं। ऊर्जा से भरा उनका डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन ने डांस को खास बना दिया है।
दोनों लड़कियों ने तने घुमा दूं हीरो होंडा पर शानदार डांस किया है। यह गाना शादियों में खूब बजता है, जिस पर लोग जमकर थिरकते हैं। हरियाणवी गाने पर दोनों का यह डांस और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद कर रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अजब-गजब: हवाई जहाज में पैदा हुए बच्चों को किस देश की मिलती है नागरिकता? जानिए क्या कहता है नियम
वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों जींस पर शार्ट कुर्ता पहना हुआ है। एक लड़की ने रिब्ड जीन्स पहना हुआ है। दोनो लड़कियों ने पीले रंग का शार्ट कुर्ता पहना है। इस ड्रेस में दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह डांस लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
दुनिया का ऐसा खतरनाक इलाका जहां कोई नहीं जा सकता, जानिए इस जगह की खौफनाक कहानी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डांस का वीडियो को शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर लड़कियों के डांस वीडियो ने तहलका मचा दिया है।