फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और ब्रिटेन से भी शानदार है भारत का ये ट्रंप टावर, एक फ्लैट की कीमत है 15 करोड़

Mon, 24 Feb 2020 03:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रंप टावर, पुणे - फोटो : Social media
डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, लेकिन इससे पहले वो एक सफल रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। उनका निजी निवास स्थान मैनहैटन का ट्रंप टावर है। इसी की तर्ज पर भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में भी ट्रंप टावर बनाए गए हैं। इनमें से एक ट्रंप टावर तो ऐसा है जो अमेरिका और ब्रिटेन से भी शानदार और आलीशान माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां महज एक फ्लैट की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रंप टावर, पुणे - फोटो : Social media
यह ट्रंप टावर पुणे के कल्याणी नगर में बना है, जिसका उद्घाटन डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने साल 2018 में किया था। यह ट्रंप टावर भारत की रियल एस्टेट कंपनी पंचशील डेवलपर्स के सहयोग से बना है। पंचशील ग्रुप के चेयरमैन अतुल चोरडिया के मुताबिक, 23 मंजिला ये ट्रंप टावर सबसे आलीशान और देश की पहली इको फ्रेंडली इमारत है। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रंप टावर, पुणे - फोटो : Social media
इस ट्रंप टावर में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक के फ्लैट्स हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी यहां करीब 16 करोड़ रुपये का एक पेंटहाउस खरीदा है। 

4 of 5
ट्रंप टावर, पुणे - फोटो : Social media
23 मंजिला इस ट्रंप टावर की खासियत ये है कि इसका बाहरी हिस्सा पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। हर मंजिल पर 6100 स्क्वेयर फुट का एक फ्लैट है। इनमें मॉडर्न फिटनेस सेंटर भी हैं। हर फ्लैट में आउटडोर स्विमिंग पूल है। इसके अलावा यहां के फ्लैट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि सिर्फ बायोमेट्रिक कार्ड के जरिए ही फ्लैट के अंदर आप एंट्री होगी। इस ट्रंप टावर में वर्ल्ड क्लास स्पा भी है, जबकि सुरक्षा के लिए इमारत में वर्ल्ड क्लास सिक्योरिटी सिस्टम भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रंप टावर, पुणे - फोटो : Social media
हालांकि यह ट्रंप टावर विवादों में भी रह चुका है। आरटीआई कार्यकर्ता रवि बराहते ने इमारत बनाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिसकी जांच महाराष्ट्र के राजस्व विभाग की ओर से हुई थी, लेकिन आरोप साबित नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें