Statue of Unity Vs Statue of Liberty: दुनिया में कई ऐसे निर्माण हुए हैं जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य करते हैं। जिन्हें बनाने वाले की तारीख किए बिना मन रह नहीं पाता। न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी इन्हीं खूबसूरत निर्माणों में से एक हैं। अपने भारत दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोमवार, 24 फरवरी को गुजरात में अपने भाषण के दौरान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तारीफ की।
इस मौके पर ट्रंप का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच विविधता एक मजबूत रिश्ते का आधार है। एक देश के पास स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है तो दूसरे के पास स्टैच्यू ऑफ यूनिटी। दोनों को इनपर गर्व है।
यहां हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया की इन दो बेहद खास प्रतिमाओं के बारे में। दोनों की खासियतों के बारे में।