फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: 26 साल की उम्र में लाखों की कमाई कर रही है ये लड़की, 10 साल पहले छोड़ दी थी पढ़ाई

Wed, 05 Apr 2023 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोन्स ने 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और कुछ समय बाद कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया। अब वह कंस्ट्रक्शन का कार्य करके 80 लाख रुपये सालाना कमा रही हैं।
विज्ञापन
26 years girl earning in lakh rupees - फोटो : IMOGEN JONES
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: दुनिया में कई ऐसे लड़के और लड़कियां हैं जो बेहद कम उम्र में ही ऊचाईयां छू लेते हैं। एक ऐसी ही लड़की है जो 16 साल की उम्र में कंस्ट्रक्शन वर्कर बन गई और अब उसने 26 साल की उम्र में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में कार्य करने की वजह से लड़की को ट्रोल भी किया है, लेकिन वह बिना हार माने इस समय लाखों रुपये की कमाई कर रही है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 वर्षीय लड़की का नाम इमोजेन जोन्स है, जो इंग्लैंड के समरसेट की निवासी है। जोन्स ने 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी और कुछ समय बाद कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया। अब वह कंस्ट्रक्शन का कार्य करके 80 लाख रुपये सालाना कमा रही हैं। अब वह अपने पैसे से एक घर खरदीने की योजना बना रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनको लोगों ने ट्रोल किया है और कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्कर का काम उनके लिए नहीं है। इस कार्य के लिए वह बहुत कमजोर हैं। यह पुरुषों का कार्यक्षेत्र है, लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में पैर जमाने की ठान ली। अभी इमोजेन कंस्ट्रक्शन साइट पर वेल्डिंग का कार्य करती हैं। 
विज्ञापन


इमोजेन बताती हैं कि कोई भी कार्य शुरू करने में परेशानी होती है, लेकिन हम सीखते हैं और आग बढ़ जाते हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में बिल्डिंग की कंस्ट्रक्शन साइट पर उनके लिए कार्य करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन वह अब धीरे-धीरे सीखकर एक अनुभवी कंस्ट्रक्शन वर्कर बन गई हैं। 

Last Road of the World: इस आखिरी सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी

उनका कहना है कि उनके लिए चुनौतियां आज भी खत्म नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि अभी भी लोग कंस्ट्रक्शन साइट पर महिलाओं को काम देने से परहेज करते हैं। इसके साथ ही सबस बड़ी बात यह है कि पैसे में असमानता दिखती है। 

Asteroid News: धरती की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, मिसाइल से भी है तेज स्पीड

इमोजेन का कहना है कि उनके दिन की शुरुआत सुबह साढ़े चार बजे हो जाती है। वह सबसे पहले अपने घर का काम निपटाती हैं। इसके बाद फिर वह अपने लिए नाश्ता बनाती हैं। फिर तैयार होकर काम के लिए निकल जाती हैं। वह बताती हैं उनका काम काफी खतरनाक होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें