फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सच है या आंखों का धोखा? वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग

Wed, 03 Jul 2019 10:15 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रैफिक गायब - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुल के नीचे जाते ही अचानक गाड़ियां गायब हो जाती हैं। यह वीडियो आप भी देखेंगे तो आपका दिमाग चकरा जाएगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। 

विज्ञापन

इस वीडियो को अब तक 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्विटर पर इस वीडियो को डैनियल नामक एक शख्स ने पोस्ट किया है और लिखा है, 'हां, ट्रैफिक अचानक गायब हो जाता है।' यह वीडियो इतना हैरान करने वाला है कि कई लोगों ने इस पुल को दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता तक बता दिया है।  
विज्ञापन

हालांकि वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने पुल के नीचे से गायब होती गाड़ियों का रहस्य समझ ही लिया। ट्विटर पर एक यूजर ने बताया कि वीडियो में जो पुल दिख रहा है, असल में वो पुल नहीं बल्कि एक सड़क है। साथ ही पुल के नीचे जो नदी दिख रही है, असल में वो एक पार्किंग लॉट की छत है, जिसमें कारें और मोटरसाइकिलें घुस रही हैं। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें