फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ज्वालामुखी पर चढ़कर उबलते लावे के पास टूरिस्ट ने ली सेल्फी, भड़के लोगों ने कहा- यह खतरनाक है

Sat, 10 May 2025 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Tourist take Selfie From Volcano: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये तीन पर्यटक ज्वालामुखी के गड्ढे के बहुत करीब पहुंच गए हैं। एक पर्यटक तो गड्ढे के किनारे तक चढ़ता है, जहां लावे के खतरनाक बुलबुले दिखाई दे रहे हैं। यह जगह इतनी खतरनाक है कि जरा सा भी गलत कदम उठाने पर कोई भी व्यक्ति ज्वालामुखी के गड्ढे में गिर सकता है।
विज्ञापन
ज्वालामुखी पर चढ़कर उबलते लावे के पास टूरिस्ट ने ली सेल्फी - फोटो : एक्स@volcaholic1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हालांकि, इन वीडियोज को हम पसंद भी करते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करते हैं। अब हाल ही में, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन पर्यटक अपनी जान को खतरे में डालते हुए मेक्सिको के पोपोकटेपेटल ज्वालामुखी के पास चढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने न केवल इंटरनेट पर हलचल मचाई है, बल्कि इसे देखकर लोगों में खौफ और हैरानी का माहौल बन गया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये तीन पर्यटक ज्वालामुखी के गड्ढे के बहुत करीब पहुंच गए हैं। एक पर्यटक तो गड्ढे के किनारे तक चढ़ता है, जहां लावे के खतरनाक बुलबुले दिखाई दे रहे हैं। यह जगह इतनी खतरनाक है कि जरा सा भी गलत कदम उठाने पर कोई भी व्यक्ति ज्वालामुखी के गड्ढे में गिर सकता है, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। ज्वालामुखी के इस क्षेत्र में लावे के अलावा भी खतरनाक पत्थर और गैसें निकल सकती हैं, जो किसी भी व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर सकती हैं या उनकी जान भी ले सकती हैं।



ज्वालामुखी के पास ली सेल्फी
इन पर्यटकों ने मेक्सिको के नेशनल कोऑर्डिनेशन ऑफ सिविल प्रोटेक्शन के जारी की गई सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज किया और ज्वालामुखी के पास जाकर सेल्फी लेने का फैसला किया। इस बारे में अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी थी कि पोपोकटेपेटल ज्वालामुखी काफी खतरनाक है और यहां जाना खतरनाक हो सकता है। इसके बावजूद, इन पर्यटकों ने अपनी जान जोखिम में डालने का साहस दिखाया। यह न केवल उनके लिए खतरनाक था, बल्कि उनके द्वारा किया गया यह काम बाकी लोगों को भी गलत संदेश दे सकता है।
विज्ञापन


इस हरकत को बताया खतरनाक
मेक्सिको के राष्ट्रीय आपदा निवारण केंद्र और बाकी के अधिकारियों ने इन पर्यटकों की लापरवाही की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम न केवल बहुत खतरनाक हैं, बल्कि यह गैर-जिम्मेदाराना भी हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी को भी इस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है। इस घटना के बाद से इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ ने इसे दुस्साहसिक कदम बताया, जबकि कई लोगों ने इसे लापरवाही और जान जोखिम में डालने का उदाहरण करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें