फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: पाकिस्तान से लड़ने के लिए इस टीचर का खौल रहा खून, सरकार को पत्र लिख बॉर्डर पर जाने की मांगी परमिशन

Sat, 10 May 2025 03:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

People Viral Letter: अब हाल ही में, इसी बीच बिहार के कैमूर जिले के एक शिक्षक ने भी युद्ध क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई है। शिक्षक का नाम वैभव किशोर है और वह कैमूर के अधौरा प्रखंड के चफना गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते हैं। वैभव किशोर ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने युद्ध में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी है।
 
विज्ञापन
युवक ने सरकार को लिखा पत्र - फोटो : एक्स@btetctet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर सैकड़ों मिसाइलें दागी, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें नष्ट कर दिया और देशवासियों को गर्व महसूस हुआ। इस घटना के बाद देश में देशभक्ति की लहर दौड़ गई है और लोग अब अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हो गए हैं। कई लोग तो सीमा पर जाकर युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताने लगे हैं और इसके लिए सरकार से अनुमति मांग रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इस मामले की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्ट
अब हाल ही में, इसी बीच बिहार के कैमूर जिले के एक शिक्षक ने भी युद्ध क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई है। शिक्षक का नाम वैभव किशोर है और वह कैमूर के अधौरा प्रखंड स्थित चफना गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते हैं। वैभव किशोर ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने युद्ध में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी है।
 

क्या लिखा है पत्र में?
अपने पत्र में वैभव किशोर ने लिखा है कि वे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत-पाक युद्ध में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने खुद को एक जिम्मेदार नागरिक और अच्चा शिक्षक बताया है, जो देश की सेवा के लिए हर समय तैयार है।  उन्होंने देश सेवा के लिए कई तरह के ट्रेनिंग भी लिए हैं।
विज्ञापन


आपातकाल में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं वैभव
वैभव किशोर ने अपने पत्र में अपनी योग्यताओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके पास NCC का C सर्टिफिकेट है, जिसमें उन्हें BEE ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वे दो साल तक रोवर/रेंजर ट्रेनिंग ले चुके हैं और राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के अंतर्गत भी काम कर चुके हैं। इन सभी योग्यताओं के आधार पर उन्होंने कहा कि वह किसी भी राष्ट्रीय आपातकाल में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।

नागरिकों को किया प्रेरित
पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है, “अगर मुझे मातृभूमि की रक्षा का अवसर मिलता है, तो यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण होगा।” उनका यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। उनके इस कदम ने कई अन्य नागरिकों को भी प्रेरित किया है, जो अब खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित करने की बात कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें