झगड़ा देखने के लिए सड़क पर बाल कटवाने लगा युवक
- फोटो : एक्स@PalsSkit
सोशल मीडिया आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कभी कोई मजेदार वीडियो, कभी किसी की बहस, तो कभी कुछ ऐसा अतरंगी जो आंखों को यकीन तक न हो। ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न केवल हैरान हो रहे हैं बल्कि हंस भी रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तंग सी गली के कोने पर कई लोग जमा हैं। सबके चेहरों पर उत्साह साफ नजर आती है। जैसे कि मानो कुछ खास देखने को मिला हो। इसी भीड़ में एक लड़का भी मौजूद है, जो सड़क के किनारे खड़ा होकर बाल कटवा रहा है। उसके पास खड़ा नाई भी पूरे फोकस से अपने काम में लगा है, जैसे कि यह कोई नॉर्मल सैलून का सीन हो।
बीच गली में लड़के ने कटवाया बाल
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस लड़के ने बीच गली में ही बाल कटवाने का फैसला क्यों लिया? जब कैमरा थोड़ा और आगे बढ़ता है तो इसकी वजह भी साफ हो जाती है। दरअसल, उसी गली में कुछ लोग आपस में भिड़े हुए हैं और एक जोरदार झगड़ा चल रहा है। भीड़ में मौजूद सभी लोग उसी झगड़े को देख रहे हैं और बाल कटवाता लड़का भी उसी में तल्लीन है। उसका ध्यान बालों पर कम और लड़ाई पर ज्यादा है, लेकिन कटिंग भी साथ-साथ जारी है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह अनोखा वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन काफी दिलचस्प है, "काम तो रोज करना है, झगड़ा रोज नहीं होता।" यही लाइन वीडियो का सार भी है और यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी है और इसे हजारों बार देखा जा चुका है। कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “झगड़ा देखना भी तो जरूरी है।” दूसरे ने कहा, “रोज कहां ऐसा नजारा मिलता है।” वहीं एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “कटिंग के साथ लाइव लड़ाई देखने का मजा ही कुछ और है, भाई फुल एंटरटेनमेंट ले रहा है।” बता दें कि यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आम जिंदगी के छोटे-छोटे पल भी किस तरह लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं।