फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वीडियो वायरल करने के लिए बाइक का इंजन ऑयल ही पी गया शख्स, लोग हुए हैरान, पकड़ लिया माथा

Sat, 12 Jul 2025 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में युवक अपनी बाइक के इंजन का ढक्कन खोलता है और फिर उसमें से गाढ़ा, काला ऑयल निकालता है। इसके बाद वह कैमरे की ओर देखकर कहता है, "दोस्तों, आज सुबह से मैंने कुछ भी नहीं खाया-पीया है, इसलिए अब मैं अपनी बाइक का इंजन ऑयल पीने जा रहा हूं।"
विज्ञापन
शख्स ने पीया इंजन ऑयल - फोटो : इंस्टाग्राम @mkvibes87
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। यहां हर कोई फेमस होना चाहता है। लोग चाहते हैं कि उनके वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, लाइक करें और शेयर करें। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पॉपुलर होने के लिए खतरनाक और अजीब हरकतें करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बाइक का इंजन ऑयल पीते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में युवक अपनी बाइक के इंजन का ढक्कन खोलता है और फिर उसमें से गाढ़ा, काला ऑयल निकालता है। इसके बाद वह कैमरे की ओर देखकर कहता है, "दोस्तों, आज सुबह से मैंने कुछ भी नहीं खाया-पीया है, इसलिए अब मैं अपनी बाइक का इंजन ऑयल पीने जा रहा हूं।" इतना कहने के बाद वह इंजन ऑयल को इस तरह पीने लगता है जैसे कोई ठंडी कोल्ड ड्रिंक पी रहा हो। वीडियो में युवक ऑयल की धार को गटकता नजर आता है और साथ ही मुस्कुरा भी रहा होता है।
 


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि वीडियो को देखकर यह साफ नहीं होता कि वह सच में ऑयल पी रहा है या सिर्फ एक्टिंग कर रहा है। लेकिन जो कुछ भी वीडियो में दिखाया गया है, वह बहुत खतरनाक है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @mkvibes87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कुछ ही समय में इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। कमेंट्स में लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। किसी ने लिखा, "अगर मरना ही है तो सीधा जहर पी ले, इंजन ऑयल क्यों?" वहीं किसी ने कहा, "ये तो पागलपन की हद है।" एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "भाई, तूने तो पुनीत सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ दिया।"
विज्ञापन


शख्स ने पीया इंजन का तेल
कई लोग यह भी कह रहे हैं कि व्यूज के लिए कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है। इस तरह के वीडियो देखने के बाद यह सवाल उठता है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने को क्यों तैयार हो जाते हैं? चाहे युवक ने वाकई इंजन ऑयल पिया हो या सिर्फ नाटक किया हो, लेकिन इस तरह के वीडियो से गलत संदेश जरूर फैलता है। बहुत से युवा इसे सच मानकर ऐसे ही स्टंट करने की कोशिश कर सकते हैं, जो उनकी सेहत और जान के लिए खतरनाक हो सकता है।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें