रील बनाने के लिए युवकों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल होते ही पहुंच गए जेल
- फोटो : X
Viral News: लोगों के सिर रील बनाने का नशा चढ़ा हुआ है। इसके लिए लोग अपनी जान भी खतरे में डाल रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे लोगों के भी जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसके वायरल होने के बाद पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। तीन लड़कों ने रेलवे ट्रैक पर ऐसी हरकत की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रील बनाने के लिए तीन युवाओं ने चंदसार रेलवे लाइन पर एक बाइक के टायर को पेट्रोल से आग लगाकर खतरनाक स्टंट किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया और रेलवे पुलिस भी इस मामले पर तुरंत सक्रिय हो गई। आईपीएफ ने हापुड़ थाने में रेलवे एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
रील बनाने के लिए लड़कों ने सबसे पहले एक बाइक को रेलवे ट्रैक में फंसा दिया और फिर उस पर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उन्होंने टायर पर आग लगा दी और बाइक से एक्सीलेटर देने लगें। इससे पीछे का पहिया घूमने लगा और 14 सेकेंड की रील बन गई, लेकिन इस वीडियो को रेलवे मुख्यालय मुरादाबाद की तरफ से हापुड़ रेलवे पुलिस फोर्स को भेजा गया।
Viral Video: सिर पर मंडराते ड्रोन को शिकार समझ लपका मगरमच्छ, मुंह में हुआ ब्लास्ट, वीडियो देख हो जाएंगे दंग
इसके बाद हापुड़ रेलवे पुलिस फोर्स ने तुरंत कार्रवाई की। मुरादाबाद में स्थित रेलवे मुख्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि हापुड़ के चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन लड़कों ने एक बाइक के पिछले टायर पर पैट्रोल से आग लगाकर उससे न सिर्फ खतरनाक स्टंट किए हैं, बल्कि रेलवे की पटरियों को भी डैमेज करने की कोशिश की है।
ViraL Video: पत्नी ने किया झूठा केस तो पति ने ससुराल के बाहर ही खोली चाय की दुकान, हथकड़ी पहनकर बनाता है चाय
इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे तीनों लड़कों को खोजना शुरू कर दिया और बाइक नंबर के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। आरपीएफ ने इनके खिलाफ हापुड़ आरपीएफ थाने में रेलवे एक्ट की धारा 385/25, 153 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेज दिया है।
Viral Video: ट्रेन धोने वाले गंदे पानी से बोतल भर रहा था पैंट्री वाला, IRCTC ने भी तुरंत पूछ दिया यह सवाल
एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ये मनबढ़ रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे है, बाइक के टायर में इन्होंने पेट्रोल डाल आग लगा दी। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।