बस वालों की नौकरी खा रहा है ये रिक्शा वाला
- फोटो : इंस्टाग्राम @captan_sahab_404
सोशल मीडिया आजकल मजेदार और अनोखे वीडियो से भरा रहता है। हर दिन कुछ नया देखने को मिल जाता है जो लोगों को हैरान भी करता है और हंसाता भी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कभी कोई रिक्शा जरूरत से ज्यादा सामान ले जाता दिखता है तो कहीं एक ही रिक्शा में कई सवारियों को बैठाकर चलाया जा रहा होता है। लोग इन वीडियो को देखकर हंसते हैं और उन्हें खूब शेयर भी करते हैं। अब इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में एक अलग ही तरह का ई-रिक्शा दिखाई दे रहा है। आमतौर पर ई-रिक्शा में ड्राइवर के लिए आगे एक सीट होती है और पीछे दो सीटों पर सवारियां आमने-सामने बैठती हैं। लेकिन इस वीडियो में जो ई-रिक्शा दिखा, वह पूरी तरह से अलग डिजाइन का है। इसमें ड्राइवर की सीट के पीछे एक लाइन में कई सीटें लगाई गई हैं। हर सीट पर 3 से 4 बच्चे आसानी से बैठ सकते हैं। इस ई-रिक्शा की सबसे खास बात यह है कि इसके पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में स्कूल बस लिखा हुआ है। यह देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसका मजाक भी बना रहे हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर captan_sahab_404 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "टिर्री नहीं बस।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 87 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में एक व्यक्ति रिक्शा को देखकर मजाकिया अंदाज में कहता है, "ओफ्फो उस्ताद, टिर्री थोड़ी है, बस है ये तो पूरी बस। अब तो गया अब बस वालों का भी कारोबार खा गए ये, खत्म बेटा खत्म।"
लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक दिन स्पेस से पूरा इंडिया देखूंगा, टिर्री ही टिर्री दिखेगी हर जगह।" यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि लोग कैसे कम साधनों में भी रचनात्मक तरीके से काम निकाल लेते हैं। यह एक उदाहरण है देश में बढ़ती जुगाड़ तकनीक का, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठता है।