जंगल में जब शेर अपने शिकार की तलाश में निकलता है, तो उसका सामना कोई भी जानवर नहीं करना चाहता। जंगल का असली बादशाह कौन है, यह हर बार शेर साबित कर देता है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर और जंगली सुअर के बीच घमासान जंग देखने को मिलती है। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक अफ्रीकी जंगली सुअर, जो अपने चेहरे पर मौजूद बड़े मस्सेदार उभारों के लिए जाना जाता है, एक गुफा की ओर बढ़ रहा होता है। तभी अचानक एक शेर पीछे से आकर उस पर हमला बोल देता है। जैसे ही वॉर्थोग गुफा में घुसने की कोशिश करता है, शेर उसे बाहर खींचने की पूरी कोशिश करता है। यह नजारा इतना भयानक और खतरनाक है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते।
सुअर को हरा देता है शेर
इस वीडियो में दोनों जानवरों की ताकत और जीवित रहने की जिद साफ तौर पर दिखाई देती है। वॉर्थोग अपनी जान बचाने के लिए पूरा दम लगा देता है, जबकि शेर उसे अपना शिकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। लड़ाई जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तनाव और भी बढ़ जाता है। बाद में शेर वॉर्थोग को गुफा से बाहर निकालने में सफल होता है और उसे नीचे गिराकर अपना शिकार बना लेता है। यह पूरा संघर्ष महज 10 सेकंड में खत्म हो जाता है, लेकिन इन कुछ सेकंड में प्रकृति की बेरहम सच्चाई दिख जाती है।
लोगों में खूब शेयर किया गया वीडियो
यह खतरनाक वीडियो इंस्टाग्राम पर @naturehuntdiaries नाम के पेज से शेयर किया गया है। इसके साथ जो कैप्शन लिखा गया है, वो भी ध्यान देने लायक है, “जंगल की रॉ और अदम्य दुनिया में उतरें, जहां जीवन की सच्चाई पल-पल सामने आती है। शेर की चालाकी से लेकर चीते की रफ्तार तक, हर शिकार अपने आप में जीवित रहने की कहानी है। अनुभव कीजिए प्रकृति के खतरनाक शिकारी की ताकत, फुर्ती और हिम्मत को। लोगों का मानना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि जंगल में जिंदा रहने के लिए हर पल संघर्ष करना पड़ता है, और जीत उसी की होती है जो आखिरी सांस तक लड़ता है।