फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ढाबे में तंदूरी रोटी में से निकली मरी हुई मछली, वीडियो देख लोग गुस्साए, बोले- यह घिनौना है

Fri, 06 Jun 2025 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसमें दिखता है कि एक आदमी तंदूरी रोटी का टुकड़ा तोड़ता है और तभी उसमें से एक छोटी छिपकली निकलती है।
विज्ञापन
तंदूरी में से निकली मरी हुई मछली की आंख - फोटो : इंस्टाग्राम @rapout2.0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सोशल मीडिया पर खाने में अजीबोगरीब और गंदगी से भरी चीजें निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं खाने में चूहा मिलता है, तो कहीं कॉकरोच या कीड़े-मकोड़े। अब एक और ताजा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यह घटना एक सड़क किनारे के ढाबे की है, जहां एक व्यक्ति ने भूख मिटाने के लिए तंदूरी रोटी ऑर्डर की, लेकिन जब उसने रोटी को फाड़ा, तो उसके अंदर से छिपकली की आंखें नजर आने लगीं। उस व्यक्ति की हैरत भरी प्रतिक्रिया कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसमें दिखता है कि एक आदमी तंदूरी रोटी का टुकड़ा तोड़ता है और तभी उसमें से एक छोटी छिपकली निकलती है। इस सीन को देखकर न सिर्फ वह व्यक्ति बल्कि देखने वाले लाखों यूजर्स भी स्तब्ध रह गए। एक यूजर ने कमेंट किया, "अब ढाबे पर रोटी मंगाने से पहले दो बार सोचना पड़ेगा, पता नहीं अंदर क्या निकले।"




यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रिया
अब तक इस वीडियो को 39 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा, "भाई, रोटी के साथ फ्री में प्रोटीन भी मिल गया।" वहीं कई लोगों ने इस घटना पर नाराजगी भी जताई और इन ढाबों की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "ये बेहद घिनौना है। आखिर इन जगहों पर फूड सेफ्टी का क्या हाल है?" खाने में इस तरह की चीजें मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। 2023 में हैदराबाद में एक ग्राहक ने फूड डिलीवरी से मंगवाई गई बिरयानी में मरी हुई छिपकली पाई थी, जिससे लोगों में भारी रोष फैल गया था। इसी तरह 2019 में नागपुर के प्रसिद्ध हल्दीराम रेस्टोरेंट में सांभर के अंदर छिपकली मिलने पर इतना बवाल मचा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को उस रेस्टोरेंट का किचन सील करना पड़ा।
विज्ञापन


होटल की सफाई को लेकर उठा सवाल
इन घटनाओं ने खासकर छोटे ढाबों और सस्ते भोजनालयों की सफाई और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। हालांकि ताजा वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन इसने एक बार फिर से होटल और ढाबों की स्वच्छता को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो कहां और क्या खा रहे हैं।





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें