कभी-कभी धरती पर किसी के साथ ऐसी-ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो लोगों को हैरान तो करती ही हैं, साथ ही साथ उनका रहस्य भी ऐसा रहता है, जो किसी से सुलझता नहीं है। ऐसी ही एक रहस्यमय कहानी है अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में रहने वाले डोनाल्ड उर्फ डॉन डेकर की, जिन्हें दुनिया 'द रेन मैन' के नाम से जानती है। डॉन डेकर के साथ घटी घटना दुनिया की उन चुनिंदा घटनाओं में से एक है, जो आज भी अनसुलझी ही हैं। दरअसल, वो जहां भी जाते थे, वहां अचानक बारिश शुरू हो जाती थी।