बफर जोन, निकोसिया
- फोटो : Social media
यहां पर हजार साल से भी ज्यादा पुराने जैतून के पेड़ हैं। इसके अलावा मारिया की जमीन पर तरह-तरह के जीव जैसे खरगोश, लोमड़ी और कई परिंदे आबाद हैं। आज मारिया और नेतिएन यहां पर घोड़े, गाय, मुर्गियां और गधे पालते हैं। अपनी जमीन पर अंजीर, नाशपाती और दूसरी फसलें उगाते हैं। वो अपने बाग से एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल निकालते हैं। मारिया कहती हैं कि उन्होंने सैकड़ों सैनिकों के बीच रहने का तसव्वुर भी नहीं किया गया था, लेकिन अब यहां बहुत सुकून मिलता है। प्रदूषण नहीं है। गिने-चुने लोग रहते हैं, जो एक-दूसरे को जानते हैं। मारिया के दोस्त और साझीदार नेतिएन कहते हैं कि कई दशक से कीटनाशक न छिड़के जाने से यहां नुकसानदेह कीड़ों को खाने वाले छोटे जीव मौजूद हैं, जो पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े-मकोड़ों को चट कर जाते हैं।