फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चे को अपना शिकार बना रही थी शेरनी, तभी आई मम्मी जिराफ और दी ऐसी पटखनी की दुम दबाकर भागी

Sat, 30 Aug 2025 05:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शेरनी को हार माननी पड़ी और एक जिराफ ने अपने बच्चे की जान बचा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा-सा जिराफ अपनी मां के पास जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
जिराफ ने अपने बच्चे को बचाया - फोटो : X @AmazingSights
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल को हमेशा रहस्यमयी और खतरनाक जगह माना जाता है। यहां छोटे-बड़े, कमजोर और ताकतवर तरह-तरह के जानवर रहते हैं। लेकिन जब भी सबसे खतरनाक जानवर का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले शेर का ही ख्याल आता है। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, क्योंकि उसमें इतनी ताकत होती है कि वह लगभग हर जानवर का शिकार कर सकता है। कई बार तो शेर हाथी जैसे बड़े जानवर पर भी हमला कर देता है। शेर का जीना ही शिकार पर निर्भर करता है। पेट भरने के लिए वह किसी भी जानवर का शिकार कर लेता है। उसके सामने चाहे छोटा खरगोश हो या लंबा-चौड़ा जिराफ, वह मौका पाते ही उस पर टूट पड़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जंगल का नियम यह भी है कि हर बार शेर ही जीते, यह जरूरी नहीं। कभी-कभी दूसरे जानवर भी अपनी हिम्मत और समझदारी से शेर को हरा देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शेरनी को हार माननी पड़ी और एक जिराफ ने अपने बच्चे की जान बचा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा-सा जिराफ अपनी मां के पास जाने की कोशिश कर रहा था। तभी पीछे से अचानक एक शेरनी उस पर झपट पड़ी। शेरनी चाहती थी कि वह बच्चे को पकड़कर उसे शिकार बना ले। लेकिन जैसे ही उसने बच्चे पर हमला किया मम्मा जिराफ वहां आ पहुंची। उसने बिना देर किए अपनी पूरी ताकत से शेरनी पर हमला कर दिया। मां जिराफ के इस हमले के बाद शेरनी डर गई और वहां से भाग खड़ी हुई। इस तरह बच्चे की जान बच गई। अगर मादा जिराफ वहां न होती तो शायद शेरनी बच्चे को बिल्कुल नहीं छोड़ती।



असली है या एआई?
यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम की एक आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो सिर्फ 7 सेकंड का है, लेकिन इतने छोटे वीडियो को अब तक 76 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा सैकड़ों लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। ऐसा भी हो सकता है कि यह वीडियो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया हो। आजकल इंटरनेट पर एआई से बनाए गए कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने कहा कि यह सीन नकली लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लगता है कि यह एआई वीडियो है। मुझे इससे नफरत है, मुझे इसे दोबारा देखना पड़ेगा।” ज्यादातर लोगों का भी यही मानना है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया है। भले ही वीडियो असली हो या नकली, लेकिन लोगों के बीच यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें