वैलेंसिया कैथेड्रल
- फोटो : Social media
असली होली ग्रेल होने का दावा करने वाले तमाम ठिकानों में से एक है स्पेन का शहर वैलेंसिया। वैलेंसिया, स्पेन का तीसरा बड़ा शहर है। यहां आने पर आप को तरक्की के बावजूद वक्त के ठहर जाने का अहसास होता है। शहर पुराना है, बाजार और गलियां पुरानी हैं, मगर यहीं पर आप को चर्च के ठीक बगल में लोग कॉफी शॉप में गप लगाते भी दिख जाएंगे। वैलेंसिया के ही एक बहुत पुराने चर्च में होली ग्रेल होने का दावा किया जाता है। इस चर्च का नाम है वैलेंसिया कैथेड्रल। यहां रखा एक प्याला जिसे स्पेनिश जबान में सांतो चैलिस कहते हैं, उसके होली ग्रेल यानी वो प्याला जिसे प्रभु यीशु ने इस्तेमाल किया था, होने का दावा सदियों से किया जाता रहा है।