फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हा अचानक से बन गया माइकल जैक्सन, शेरवानी पहन कर किया ऐसा ब्रेक डांस कि हैरान हो गए लोग

Thu, 29 May 2025 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दूल्हा अपनी ही शादी में कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में दूल्हा शेरवानी पहनकर पॉप म्यूजिक पर ब्रेक डांस करता नजर आता है।
विज्ञापन
दूल्हे ने शेरवानी में किया ब्रेक डांस - फोटो : इंस्टाग्राम@ aelex_0_007
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जब भी कोई चीज वायरल होती है, वो या तो बेहद अलग और अतरंगी होती है। या फिर कोई ऐसा विषय होता है, जो विवादों पर आधारित होता है। ऐसे में इस ट्रेंडिंग लिस्ट की होड़ में कई बार शादी-ब्याह की कुछ ऐसी भी रील्स वायरल हो जाती है, जिसे देखकर हम काफी हैरान रह जाते हैं।  भारत में शादी यानी रंग, मस्ती और ढेर सारा डांस। जब तक बारात में लोग ढोल की थाप पर झूमते हुए न निकलें, तब तक लगन अधूरी सी लगती है। कहीं साली का जोरदार डांस होता है तो कहीं दूल्हे के यारों की एनर्जी सबका ध्यान खींचती है। अब तो खुद दूल्हा-दुल्हन भी स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दूल्हा अपनी ही शादी में कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में दूल्हा शेरवानी पहनकर पॉप म्यूजिक पर ब्रेक डांस करता नजर आता है। सिर्फ ब्रेक डांस ही नहीं, वो हिप-हॉप स्टेप्स भी दिखाता है और पूरे जोश के साथ डांस फ्लोर पर जलवा बिखेरता है।




दूल्हे ने शेरवानी में किया ब्रेक डांस
सबसे खास बात ये है कि दूल्हे को इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं कि लोग क्या सोच रहे हैं। न उसे तालियों की चिंता है, न हंसने वालों की। उसका आत्मविश्वास देखने लायक है। वो मान बैठा है कि शेरवानी और हार में भी वह सुपर कूल लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उसके चारों तरफ घेरा बनाकर खड़े हैं और उसके डांस को एंजॉय कर रहे हैं। एक और लड़का दूल्हे का साथ देने डांस फ्लोर पर उतरता है और फिर दोनों मिलकर शादी की पार्टी को डांस शो में बदल देते हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @aelex_0_007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वायरल डांस क्लिप पर नेटीजंस के कमेंट्स भी कम दिलचस्प नहीं हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "टैलेंट है, पर गलत जगह पर दिखाया।" दूसरे ने कहा, "डांस नहीं आता, पर शर्म भी नहीं आती!" वहीं एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, "माइकल जैकसन नहीं, ये तो इंजेक्शन है।" इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय शादियों में कुछ भी हो सकता है। यहां दूल्हा भी अपने दिन को यादगार बनाने के लिए ब्रेक डांस करने से पीछे नहीं हटता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें