कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिनमें लोग बिना एसी या कूलर के पंखे और मामूली चीजों से ऐसी जैसी ठंडक पाने का जुगाड़ लगा रहे हैं। अब सोशल मीडिया यह भी देसी वायरल हो चुका है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे देसी जुगाड़ वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहा है, लेकिन इस बार यह देसी जुगाड़ वायरल हुआ है, उसने वाकई कमाल किया है।
Video: अमेरिका की सड़क पर निकली हिंदुस्तानी दूल्हे की बारात, जाम हो गया पूरा वॉल स्ट्रीट, वायरल हुआ वीडियो
एक शख्स ने पुराने टायर और कूलर पैड की मदद से एक स्टैंड फैन तैयार किया है। यह सिर्फ चलता ही नहीं बल्कि ठंडी हवा भी देता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई कोई हाई-टेक सिस्टम नहीं, सिर्फ देसी तकनीक का कमाल है।
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन लिखा MRF टायर और कूलर कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं 100 तोपों की सलामी देने के लिए। लोग इस जुगाड़ एसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Ostrich Viral Video: केरल की सड़कों पर घूमता दिखा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा, जानिए यहां कैसे पहुंचा
सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे घर में मौजूद सामान से ही तैयार किया गया है। पुराने टायर का ढांचा, कूलर पैड की लेयर और एक सिंपल स्टैंड फैन। इन चीजों से शख्स ने देसी एसी तैयार कर दिया है। इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, तो वहीं दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।