फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जयमाला पर दूल्हे के दोस्त ने की ऐसी हरकत, दुल्हन का ठनका माथा और तुंरत कर दी कुटाई

Wed, 23 Apr 2025 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bride Video Viral: अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ कि लोग भी दुल्हन के व्यवहार को देखकर हैरान हो गए हैं। हालांकि, कई यूजर्स को यह समझ में ही नहीं आया कि आखिर अचानक से स्टेज पर क्या हुआ है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जयमाला पर दूल्हे के दोस्त ने की ऐसी हरकत - फोटो : इंस्टाग्राम @ranchi_explores
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही शादी का सीजन शुरू होता है, सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज की बाढ़ सी आ जाती है। इंस्टाग्राम पर लोग कॉमेडी से लेकर इमोशनल वीडियो तक को शेयर करते हैं और यही वीडियोज हमारा मनोरंजन भी करते हैं। हालांकि, इन सब के बीच कुछ ऐसे भी वीडियोज होते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है। शादी का समय खुशियों का होता है, लेकिन जरा सोचिए कि कोई आपके रंग में भंग डाल दे तो आपका क्या रिस्पॉन्स होगा। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ कि लोग भी दुल्हन के व्यवहार को देखकर हैरान हो गए हैं। हालांकि, कई यूजर्स को यह समझ में ही नहीं आया कि आखिर अचानक से स्टेज पर क्या हुआ है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त एक दुल्हन ने अपने दूल्हे के दोस्त की जमकर कुटाई कर देती हैं। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दूल्हे का दोस्त कुछ ऐसी हरकत कर देता है, जिससे दुल्हन बुरी तरह तिलमिला जाती है। हालांकि, दुल्हन की इस हरकत को देखकर वहां आए रिश्तेदार और दोस्त बुरी तरह शॉक भी हो जाते हैं।
 


दुल्हन के की दूल्हे के दोस्त की पिटाई
शादी के माहौल में दोस्त हंसी मजाक तो करते ही हैं और पलों को यादगार भी बनाते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ लोग अपनी हद भी पार कर देते हैं और फिर बेज्जती करवाने के पात्र बन जाते हैं। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शादी के खुशनुमा समय में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर सारे रस्मों को निभाते हैं और सभी नाते-रिश्तेदार जयमाला का इंतजार कर रहे होते हैं। तभी दूल्हे का दोस्त मस्ती करने लगता है और दूल्हे को ऊपर उठाने लगता है, जिससे दुल्हन को माला पहनाने में मशक्कत करनी पड़े, लेकिन आगे का दृश्य वैसा नहीं है, जिसकी आप कल्पना कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
दुल्हन दोस्त की इस हरकत को देखकर अपना आपा खो बैठती है और स्टेज पर सबके सामने ही दूल्हे के दोस्त की जमकर पिटाई करने लगती है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शादी तो बाद में होगी, पहले इसकी कुटाई कर लेती हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पूरा का पूरा ससुराल डरा हुआ है।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "दुल्हन ने सही सबक सिखाया है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें