फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे ने शादी में मोर बनकर किया ऐसा डांस कि दुल्हन हुई शर्म से लाल, गेस्ट भी शर्म से हुए पानी

Tue, 11 Nov 2025 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दुल्हन की ग्रैंड एंट्री होती है। उसके साथ कुछ महिलाएं और रिश्तेदार भी हैं। माहौल में संगीत बज रहा है। स्टेज खूबसूरती से सजा है और सभी की नजरें दुल्हन पर हैं।
विज्ञापन
दुल्हन के सामने मोर बनकर थिरका दूल्हा - फोटो : इंस्टाग्रामpraveshkumar2109
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शादियों की बात ही निराली होती है। हर शादी में कुछ ऐसा जरूर होता है, जो या तो लोगों को हैरान कर देता है या फिर हंसते-हंसते लोटपोट कर देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने अपनी ही शादी में ऐसा डांस किया कि मेहमानों की हंसी नहीं रुक रही। दरअसल इस वीडियो में दूल्हा मोर बनकर डांस करता नजर आ रहा है, और उसका अंदाज इतना मजेदार है कि जिसे भी ये वीडियो दिख रहा है, वो दोबारा देखने से खुद को रोक नहीं पा रहा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दुल्हन की ग्रैंड एंट्री होती है। उसके साथ कुछ महिलाएं और रिश्तेदार भी हैं। माहौल में संगीत बज रहा है। स्टेज खूबसूरती से सजा है और सभी की नजरें दुल्हन पर हैं। तभी अचानक दूल्हा, जिसे सब गंभीर और शर्मीला समझ रहे थे, गाने की धुन पर ‘मोर’ बन जाता है। उसके हावभाव और स्टाइल देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाता।
 


दूल्हे के डांस को देखकर पानी-पानी हुए रिश्तेदार
वो हाथों को पंख की तरह फैलाकर इधर-उधर घूमता है। पंख फड़फड़ाने जैसी अदा करता है और चेहरे पर ऐसे एक्सप्रेशन देता है कि आसपास मौजूद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। दुल्हन खुद अपने चेहरे पर हाथ रखकर मुस्कुराने लगती है। आसपास खड़ी महिलाएं अपनी हंसी छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन नाकाम रहती हैं। माहौल ऐसा बन जाता है कि पूरा मंडप ठहाकों से गूंज उठता है। वीडियो में साफ दिखता है कि दूल्हा अपने डांस में इतना खो गया है कि उसे किसी की परवाह ही नहीं। वो पूरी एनर्जी के साथ डांस करता है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। वहीं, कुछ मेहमानों के चेहरे पर “ये क्या कर दिया भाई।” वाला एक्सप्रेशन भी साफ नजर आता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर @praveshkumar2109 नाम के यूजर ने शेयर किया है। कुछ ही घंटों में लाखों लोग इसे देख चुके हैं और जमकर मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई, ये तो मोर नहीं, शादी का डांसिंग किंग है।” तो किसी ने मजाक में कहा, “अब इसे नेशनल ज्योग्राफिक पर फीचर कर दो।” वहीं कुछ लोगों ने दूल्हे की हिम्मत और कॉन्फिडेंस की भी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, “कमाल है भाई, शादी में खुद को इतना फ्री महसूस करना कोई छोटी बात नहीं।” तो किसी ने कहा, “दुल्हन की मुस्कान ही सब कह गई।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें