फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन बुद्धा: दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति, कितनी पुरानी है कोई नहीं जानता

Thu, 14 May 2020 05:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति - फोटो : Social media
दुनिया के कई देशों में भगवान बुद्ध की मूर्तियां हैं और कुछ तो इतनी पुरानी हैं कि कोई नहीं जानता कि उन्हें कब बनाया गया है और किसने बनाया है। वैसे तो दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में है, जिसे बनाने में 90 साल से ज्यादा का समय लगा था। पत्थर की इस विशालकाय मूर्ति को बनाने की शुरुआत तांग वंश (618-907) के शासनकाल में वर्ष 713 में हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति कहां है? दरअसल, यह मूर्ति भगवान बुद्ध की है, जिसके बारे में कई तरह की हैरान करने वाली कहानियां प्रचलित हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति - फोटो : Social media
भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को 'द गोल्डन बुद्धा' कहा जाता है। यह मूर्ति थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के 'वाट ट्रेमिट' मंदिर में स्थित है। 9.8 फीट लंबी इस मूर्ति का वजन करीब 5500 किलोग्राम है। वैसे तो यह प्रतिमा बिकाऊ नहीं है, लेकिन फिर भी सोने के हिसाब से इसकी कीमत का अनुमान 19 अरब रुपये के आसपास लगाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति - फोटो : Social media
यह मूर्ति कई सालों तक दुनिया से छुपी रही थी। इसके ढूंढे जाने की कहानी भी बड़ी अजीब है। साल 1954 तक लोगों को इसके बारे में नहीं पता था कि यह मूर्ति पूरी तरह से सोने की है, क्योंकि उस समय मूर्ति के ऊपर प्लास्टर चढ़ाया गया था। जब प्रतिमा को रखने के लिए मंदिर में एक नया भवन बनाया गया और 1955 में इसका स्थानांतरण किया जा रहा था, तब गलती से मूर्ति जमीन पर गिर गई, जिससे उसका प्लास्टर उखड़ गया और उसकी हकीकत लोगों के सामने आ गई। बाद में इस मूर्ति को रखने के लिए वाट ट्रेमिट मंदिर में एक बड़े से भवन निर्माण कराया गया और वहां भगवान बुद्ध की सोने की मूर्ति को स्थापित किया गया। 

4 of 5
भगवान बुद्ध की प्रतिमा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि सोने की इस मूर्ति पर प्लास्टर इसलिए चढ़ाया गया था, ताकि इसे चोरी होने से बचाया जा सके। ऐसा माना जाता है कि 1767 में बर्मा के आक्रमणकारियों द्वारा अयुथ्या राज्य के विनाश से पहले मूर्ति पर प्लास्टर करने का काम पूरा हुआ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति - फोटो : Social media
वैसे तो यह मूर्ति कब बनी थी, कोई नहीं जानता, लेकिन यह 13वीं-14वीं शताब्दी के सुखोथाई राजवंश शैली में बना है, इसलिए माना जाता है कि यह उसी काल में बना होगा या फिर उसके बाद का भी बना सकता है। प्रतिमा का सिर अंडे के आकार का है, जो सुखोथाई काल में इसके निर्माण का संकेत देता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें