फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गर्लफ्रेंड को टंकी पर लेटा कर बाइक चला रहा था आशिक लड़का, रोमांस के चक्कर में दांव पर लगाई जान

Fri, 23 May 2025 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है और उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी है। लेकिन लड़की नॉर्मल तरीके से बाइक की पिछली सीट पर नहीं बैठी है। वह बाइक की टंकी पर पीठ के बल लेटी हुई है और अपने पैरों से उस लड़के को पकड़ रखा है।
विज्ञापन
जान से ज्यादा रोमांस है जरूरी - फोटो : इंस्टाग्राम @achi__reels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी वायरल होते हैं, जिसे देखकर हम सोचते हैं कि आखिर आज के युवाओं को क्या हो गया है। हर देश और राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यह है कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जान सुरक्षित रहे। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो इन नियमों को तोड़ना अपनी बहादुरी या स्टाइल समझते हैं। वे जान-बूझकर नियमों को नजरअंदाज करते हैं और खतरनाक तरीके से गाड़ियां चलाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही लोगों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। कोई बाइक पर खड़ा होकर करतब करता है तो कोई तेज रफ्तार कार के बोनट पर चढ़कर वीडियो बनवाता है। कुछ लोग तो प्यार के चक्कर में स्टंट करते हैं, जिससे खुद की और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। तो आज की इस खबर में भी हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है और उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी है। लेकिन लड़की नॉर्मल तरीके से बाइक की पिछली सीट पर नहीं बैठी है। वह बाइक की टंकी पर पीठ के बल लेटी हुई है और अपने पैरों से उस लड़के को पकड़ रखा है। इस खतरनाक पोजिशन में वह लड़का बिना किसी डर के बाइक चला रहा है। हैरानी की बात यह है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। अब जरा सोचिए, अगर बाइक का संतुलन थोड़ा भी बिगड़ जाए या कोई दूसरी गाड़ी सामने आ जाए तो कितना बड़ा हादसा हो सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DJ0oaXhvG_1/?utm_source=ig_web_copy_link
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों का किया उल्लंघन
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को साफ समझ आता है कि कुछ लोग अपने इमोशन्स में इस कदर बह जाते हैं कि उन्हें अपनी और दूसरों की जान की भी परवाह नहीं रहती। यह केवल एक स्टंट नहीं, बल्कि कानून और सुरक्षा नियमों को तोड़ना है। ऐसे वीडियो देखकर कुछ लोग प्रभावित भी हो सकते हैं और इस तरह की हरकत दोहराने की कोशिश कर सकते हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है एक्सीडेंट से डर नहीं लगता है, इन लोगों को।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इनका प्यार पुलिस ही उतार सकती है।" एक और यूजर ने लिखा, "इन्हीं हरकतों की वजह से ये लोग मार खाते हैं, लेकिन उनको बिल्कुल भी समझ में नहीं आता है।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें