सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो मजाक का विषय बनने के साथ-साथ चर्चा का कारण भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मंदिर के बाहर अपनी पत्नी के पैर छूते हुए दिखाई देता है। लेकिन असली मजा तब आता है जब पास में खड़ी एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें सब ‘दादी’ कहकर पुकारते हैं, उस युवक की जमकर क्लास लगा देती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि मंदिर के बाहर एक शख्स अपनी पत्नी के चरणों में झुकता है। कोई इसे सम्मान की भावना मान सकता है तो कोई पत्नी को खुश करने की एक तरकीब। पत्नी इस हरकत पर थोड़ी सकुचा जाती है और दोनों के बीच कुछ पल के लिए हल्का रोमांटिक माहौल बन जाता है। लेकिन तभी दादी की नजर इस पूरे सीन पर पड़ती है और वह बिना कोई देरी किए युवक को फटकार लगाना शुरू कर देती हैं। दादी गुस्से में कहती हैं, “तेरी सारी समझदारी खत्म हो गई है क्या?” युवक अपनी तरफ से सफाई देता है कि उनके यहां औरतों के पैर छूने की परंपरा है। इस पर दादी और भड़क जाती हैं और कहती हैं, “औरतें तो तेरी मां और बहन भी हैं, जाकर उनके पैर छू, बीवी के क्यों छू रहा है?”
दादी का तीखा तेवर देख लोगों को आई हंसी
दादी का यह तीखा लेकिन हास्य से भरपूर जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। कुछ लोग तो इस मजेदार दृश्य को अपने फोन में रिकॉर्ड करने लगते हैं और यही वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है। यूजर्स ने इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट किया है। एक ने लिखा, “दादी ने पति-पत्नी के रोमांस का सीन पल में ही निपटा दिया।” वहीं किसी और ने मजे लेते हुए कहा, “ये दादी तो मेरी दादी की जुड़वां लगती हैं, हर चीज में टोका-टाकी फ्री में।” एक और यूजर ने कहा, “बेचारा पति तो बीवी को खुश करना चाहता था, लेकिन दादी ने उसकी सारी कोशिशों को जमीन पर गिरा दिया।” कुछ ने तो दादी की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, “दादी को स्टैंड अप कॉमेडी में होना चाहिए, जबरदस्त टाइमिंग है।”