फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद विमान हादसा: तेज बुखार और पत्नी की जिद ने बचाई जान, एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में जाने वाले थे उमंग

Mon, 16 Jun 2025 10:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के डॉ. उमंग पटेल 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट से लंदन जाने वाले थे जो अहमदाबाद में क्रैश हो गई, जिसमें 241 लोगों की जान ले गई। लेकिन 9 जून को उन्हें तेज बुखार हो गया और उन्होंने पत्नी के कहने पर अपनी टिकट रद्द कर दी थी।

विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने जहां एक ओर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। वहीं दूसरी ओर गुजरात के रहने वाले डॉक्टर उमंग पटेल को तेज बुखार और उनकी पत्नी की जिद ने बाल-बाल बचा लिया। आज भी उमंग भगवान और अपने परिवार का बार-बार शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस बात को ऐसे समझिए कि हादसे का शिकार हुई एयर इंडिया की विमान जिसमें 241 लोगों की जान चली गई थी, उसी विमान से उमंग ने अपनी ब्रिटेन वापसी की टिकट कराई थी, लेकिन तेज बुखार और पत्नी की जिद के बाद टिकट रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन


बुखार ने बचाई जान
डॉ उमंग पटेल अपनी पत्नी, बेटों और माता-पिता के साथ 24 मई को ब्रिटेन से अपने पैतृक गांव कोयडम (जिला महिसागर) आए थे। वे 12 जून को अकेले लंदन लौटने वाले थे। लेकिन 9 जून को ससुराल जाने के बाद उन्हें तेज बुखार हो गया, बुखार का प्रभाव इतना तेज था कि अगली सुबह उठ भी नहीं पाए।

ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: हादसे की जांच में अहम सुराग साबित हो सकता है आर्यन का वीडियो; हर पहलु की हो रही समीक्षा

पत्नी ने तब उनसे फ्लाइट रद्द करने को कहा और कुछ दिन रुकने की सलाह दी। डॉ. पटेल ने पत्नी की बात मानते हुए टिकट कैंसिल कर दिया और 15 जून की फ्लाइट बुक की। फिर उन्हें पता चला कि 12 जून की वही फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें वो सफर करने वाले थे।

विज्ञापन


डॉक्टर पटेल बोले- भगवान ने बचा ली जान
हादसे की खबर सुनते ही डॉ. पटेल ने कहा कि मेरी पत्नी ने कहा कि अभी मत जाओ, तब मैंने टिकट रद्द किया। फिर जब हादसे की खबर आई तो मैं हिल गया। भगवान ने मुझे बचा लिया। मैं उन सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं जो उस विमान में थे।

ये भी पढ़ें:- Air India Tragedy: आज नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, केंद्रीय गृह सचिव मोहन करेंगे अध्यक्षता

गांव वालों का साथ

विज्ञापन

जब गांव में यह खबर फैली कि डॉ पटेल उस फ्लाइट में जाने वाले थे, तो लोग उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे। सभी ने कहा कि यह चमत्कार से कम नहीं है। डॉ. पटेल ने बताया कि वे नॉर्थहैम्पटन (ब्रिटेन) में पिछले 5 साल से रह रहे हैं। इस बार भारत आने के बाद उनके पिता को स्ट्रोक हो गया था, जिस कारण उन्होंने पहले से तय 2 जून की फ्लाइट भी रद्द कर दी थी। अब वे 15 जून को लंदन रवाना होने की योजना बना चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें