फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर रील बनवा रहा था लड़का, अचानक फंस गया पैर और इतने में आ गई ट्रेन फिर जो हुआ...

Mon, 14 Jul 2025 03:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के रेलवे ट्रैक के पास मौजूद हैं। उनमें से एक युवक रील शूट करने के लिए सीधे ट्रैक के किनारे खड़ा हो जाता है। तभी उसी ट्रैक पर एक ट्रेन आती हुई दिखती है। ट्रेन को आता देख बाकी सभी लड़के पीछे हट जाते हैं, लेकिन वो एक लड़का वहीं जमा रहता है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था लड़का - फोटो : एक्स@BhanuNand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल रील्स बनाने की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक हरकतें करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में ये लोग इस हद तक चले जाते हैं कि जिंदगी और मौत का फर्क ही भूल जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो ने इन दिनों इंटरनेट पर खूब हलचल मचाई हुई है, जिसमें एक युवक रेल की पटरी के पास जानलेवा स्टंट करता दिख रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के रेलवे ट्रैक के पास मौजूद हैं। उनमें से एक युवक रील शूट करने के लिए सीधे ट्रैक के किनारे खड़ा हो जाता है। तभी उसी ट्रैक पर एक ट्रेन आती हुई दिखती है। ट्रेन को आता देख बाकी सभी लड़के पीछे हट जाते हैं, लेकिन वो एक लड़का वहीं जमा रहता है। वह जानबूझकर अपना एक पैर ट्रैक के नजदीक करता है और शरीर को दूसरी दिशा में झुका लेता है। जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार से वहां से गुजरती है, वह लड़का संतुलन खोकर गिर पड़ता है। हालांकि गिरने के बाद भी वह अपनी जगह से नहीं हटता और पैर वहीं टिकाए रहता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस सनसनीखेज वीडियो को एक्स पर @BhanuNand नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, “अगर किसी मोड़ पर ऐसे रीलबाज दिख जाएं तो जब तक डंडा न टूटे, तब तक पिटाई होनी चाहिए।” वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर ढेरों कमेंट्स भी आ चुके हैं। वीडियो को लेकर लोग काफी नाराज नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया, “ऐसे इंसान को तो मैं खुद ट्रेन की ओर धक्का दे दूं, ताकि ऐसी मूर्खता दोबारा न हो।” दूसरे यूजर ने लिखा. “जब एक्सीडेंट होगा, तब लोग ड्राइवर को दोष देंगे कि उसने ब्रेक क्यों नहीं मारा।” एक और ने तंज कसते हुए कहा, “ये वो लोग हैं जो सिर्फ मार खाने से ही सुधरते हैं, बातों से नहीं।”
विज्ञापन


वीडियो ने यूजर्स ने उठाए ऐसे सवाल
इस तरह के वीडियो एक गंभीर सवाल खड़ा करते हैं कि क्या कुछ सेकेंड की रील के लिए अपनी जान दांव पर लगाना सही है? सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग ये भूल जाते हैं कि उनकी एक गलती उनकी जिंदगी छीन सकती है। ऐसे मामलों में जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों की जरूरत है, ताकि इस तरह की खतरनाक हरकतों पर लगाम लग सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें