फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फल बेचने वालों का स्कैम, खराब आम को इस तरह अच्छे आमों के साथ मिलाते हैं दुकानदार, देखें वीडियो

Mon, 14 Jul 2025 03:30 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे शूट किया गया है। इस इलाके में मेट्रो स्टेशन के आसपास कई फल विक्रेताओं की ठेलियां लगी रहती हैं। वीडियो बना रहे शख्स का कहना है कि यहां ज्यादातर फल वाले ग्राहकों से धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन
आम को लेकर हो रहे हैं स्कैम - फोटो : इंस्टाग्राम @thebhagwaman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अधिकतर लोग फल खरीदने के लिए सड़क किनारे लगे ठेलों का रुख करते हैं। इसकी एक अहम वजह यह होती है कि वहां खरीदार खुद फल चुन सकते हैं और तौलते समय पूरा भरोसा कर सकते हैं कि उन्हें सही वजन में सामान मिला है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने इस भरोसे को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फल बेचने वाले का एक बेहद चालाक तरीका सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी। वीडियो में दिखाया गया स्कैम इतना सफाई से किया गया है कि किसी को अंदाजा तक नहीं होता कि उन्हें ठगा जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे शूट किया गया है। इस इलाके में मेट्रो स्टेशन के आसपास कई फल विक्रेताओं की ठेलियां लगी रहती हैं। वीडियो बना रहे शख्स का कहना है कि यहां ज्यादातर फल वाले ग्राहकों से धोखाधड़ी करते हैं। वीडियो में साफ नजर आता है कि एक आम बेचने वाला तराजू में पहले से दो खराब आम रखकर तैयार बैठा है। जैसे ही कोई ग्राहक आता है और टोकरी से आम छांटकर तौलने को देता है, दुकानदार वही पहले से रखे हुए खराब आम तराजू में रहने देता है और ऊपर से नए आम रखकर तौल करता है। इसके बाद वह यही सब आम ग्राहक को थमा देता है।




आम खरीदने पर ऐसे हुई धोखाधड़ी
असल में वह खराब आमों का वजन भी ग्राहकों से वसूल करता है और सड़े-गले फल भी दे देता है, जिन्हें ग्राहक ने चुना ही नहीं था। यह स्कैम इतनी सफाई से किया जाता है कि ग्राहक को इसकी भनक तक नहीं लगती। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @thebhagwaman से पोस्ट किया गया है और यह बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं सोचता था कि अच्छे आम चुनने के बाद भी खराब आम कैसे निकलते हैं, अब समझ आया।” दूसरे ने कहा, “ऐसा स्कैम मेरे साथ दो बार हो चुका है।” वहीं किसी ने सलाह दी, “उत्तम नगर से कभी फल न लें।”
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें