फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा बातूनी कौआ, मराठी में इंसानों की तरह करता है बात, आवाज सुनकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 03 Apr 2025 05:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Talking Crow Video: यह बात करने वाला कौआ परिवार का सदस्य बन गया है और छोटे बच्चे की तरह बात करता है। आप इस कौए की आवाज सुनेंगे, तो हैरान हो जाएंगे। वह किसी बच्चे की तरह पापा-पापा कहता है।
विज्ञापन
नहीं देखा होगा ऐसा बातूनी कौआ, मराठी में इंसानों की तरह करता है बात - फोटो : X@jpsin1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: आपने अभी तक इंसानों की नकल करने वाले तोते देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी कौए को ऐसा करते देखा है? अगर आप नहीं देखा है, तो आज हम आपको बोलने वाला कौआ दिखाएंगे और उसकी दिलचस्प कहानी भी बताएंगे। महाराष्ट्र के पालघर के गरगांव में एक कौआ जो हर दिन उड़कर आता है। वह यहां पर एक परिवार के लोगों के साथ खाना खाता है और बातें करता है। सबसे हैरानी वाली बात यह कै यह कौआ मराठी में परिवार के सदस्यों के साथ बता करता है। 

विज्ञापन


यह बात करने वाला कौआ परिवार का सदस्य बन गया है और छोटे बच्चे की तरह बात करता है। आप इस कौए की आवाज सुनेंगे, तो हैरान हो जाएंगे। वह किसी बच्चे की तरह पापा-पापा कहता है। इस कौए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

घायल अवस्था में मिला था कौआ

दरअसल, यह कौआ गरगांव की 12वीं कक्षा की छात्रा तनुजा मुकाने को तीन साल पहले एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिला था। उसे वह घर लेकर आई और उसकी देखभाल करने लगी। अब यह कौआ घर में सभी से इंसान की आवाज में बात करता है और पापा भी कहता है। 
विज्ञापन




Viral Video: मोर के चिल्लाने का वीडियो हो रहा है वायरल, सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें, जानिए क्या है पूरा मामला

परिवार के आसपास ही रहता है कौआ 

आमतौर पर कौआ इंसानों से दूर रहता है, लेकिन यह परिवार के सदस्यों के आसपास रहता है। तनुजा को कौआ घायल मिला था। इसके बाद वह उसे घर ले आईं और उसका इलाज किया। परिवार के छोटे बच्चों ने कौए को खाना खिलाना-पिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद  कौआ इंसानों से इतना मिलजुल गया है कि वह परिवार के सदस्यों के कधों पर बैठना लगा। 

Viral Video: भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन

अचानक बोलने लगा कौआ

घरवालों ने बताया कि डेढ़ साल का यह कौआ बीते महीने से अचानक बोलने लगा। यह कौआ मराठी भाषा सिख गया है और मराठी में पापा, काका, बारक्या, आई, ताई आसानी से बोलता है। इस कौए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार वालों का कहना है कि कौआ घर में आकर पानी खाना भी मांगता है। बूढ़ी दादी की तरह खांसता भी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें