क्यों ऑस्ट्रेलिया में अचानक हमला करने लगी हैं शार्क?
- फोटो : Adobe Stock
Weird News: ऑस्ट्रेलिया से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स के तट पर शार्क का लोगों पर लगातार हमला जारी है। शार्क ने तीन दिन में चौथी बार लोगों पर हमला किया है। शार्क ने पॉइंट प्लोमर क्षेत्र में एक 39 साल के सर्फर पर अचानक हमला बोल दिया।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सुबह लगभग नौ बजे शार्क ने सर्फर के सर्फबोर्ड पर हमला कर दिया। किस्मत अच्छी थी सर्फर को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। शख्स सर्फर बोर्ड की वजह से बच गया। वो स्थानीय लोगों की मदद से किनारे तक पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
शार्क ने पहले भी किया था हमला
- रविवार और सोमवार को भी सिडनी के अलग-अलग समुद्र तटों पर शार्क ने हमला किया था। इसमें एक व्यक्ति और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि एक अन्य लड़के का सर्फबोर्ड शार्क ने काट लिया था।
- शार्क ने सिडनी हार्बर मेंभी एक 12 वर्षीय लड़के पर हमला किया था और उसके दोनों पैरों के कटने पड़े। सोमवार को शाम के समय मैनली इलाके में शार्क के हमले में एक युवा सर्फर गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्यों हमले कर रहीं शार्क?
- शार्क के बढ़ते हमले को देखते हुए प्रशासन ने न्यू साउथ वेल्स के उत्तरी तट और सिडनी के कई समुद्र तटों को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हाल में हुई बारिश की वजह से समुद्र का पानी मटमैला हो गया है। इसके कारण बुल शार्क के हमलों का खतरा बढ़ जाता है।
- समुद्र तटों पर इलेक्ट्रॉनिक ड्रमलाइन भी तैनात किए गए हैं, ताकि शार्क की मौजूदगी की समय रहते ही जानकारी मिल जाए। सर्फ लाइफ सेविंग न्यू साउथ वेल्स ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल समुद्र में न जाएं और तैराकी के लिए स्विमिंग पूल का ही इस्तेमाल करें।