यूं तो लोगों को मौत से डर लगता है, लेकिन एक सच यह भी है कि वे ये जानना चाहते हैं कि आखिर मौत से पहले इंसान को कैसा फील होता है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा सकती है।
मौत को लेकर लोगों को अक्सर आते हैं ये 4 ख्याल....
demo
लोग सोचते हैं कि मरने से पहले इंसान को कैसा महसूस होता है और उसे क्या-क्या दिखाई देता है। लोगों को मौत से जुड़ी कई बातें परेशान करती हैं। इन सब को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां भी हैं।
demo
अपने चहेतों को खोने से डरते हैं लोग
लगभग सभी लोग अपने चहेतों को खोने से डरते हैं। हर पल उन्हें यही डर लगा रहता है कि वे जिसे प्यार करते हैं, वो अचानक ही किसी दिन उनसे दूर न हो जाएं। दुर्भाग्यवश ऐसा हो भी जाता है तो कई लोगों को सदमा तक लग जाता है। जबकि ये पूरी तरह सच नहीं हैं।
किसी के अचानक चले जाने से दुख कम या ज्यादा नहीं होता। दरअसल जब मालूम होता है उनका कोई चहेता सिर्फ कुछ दिनों का ही मेहमान है तो उनके पास उस दुख को सहन करने की क्षमता आ जाती है और ये घटना अचानक होने पर वो क्षमता नहीं आ पाती।
demo
मृत्यु शैय्या पर लेटे व्यक्ति के पास बच्चों नहीं भेजते लोग
लोगों का मानना है कि मृत्यु शैय्या पर लेटे व्यक्ति के पास बच्चों को नहीं भेजना चाहिए। ऐसा माना जाता है इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। जबकि हकीकत में बच्चों को उन्हें करीब से देखने दिया जाना चाहिए। जिसके वो भविष्य में मृत्यु से घबराएगा नहीं।
लोग ऐसा भी मानते हैं कि ज्यादातर लोग हॉस्पिटल में ही साथ छोड़कर चले जाते हैं। उनका मानना है कि हर कोई किसी न किसी बीमारी का शिकार होता है। जबकि ये पूरी तरह से सच नहीं है। कई लोग बीमारी के कारण घर पर ही दुनिया छोड़ जाते हैं।