लंदन की रहने वाली 'सारा' की 19 साल की बेटी 'ऐमी' की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी। ऐमी का इलाज लंदन के 'Royal Free Hospital' में चल रहा था। मरने से पहले जब उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती थी, तब सारा ने अपनी बेटी के साथ एक सेल्फी ली थी।
कैमरे में आई देवदूत की तस्वीर...
- फोटो : dailymail
यह सेल्फी लेने के तीन हफ्ते बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इस सेल्फी में सारा और उसकी बेटी ऐमी के अलावा एक परछाईं भी नजर आ रही है। जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। सारा का कहना है कि ये एक देवदूत था, जो मेरी बेटी को लेने आया था। मुझे इस बात की खुशी है कि इस दुनिया से जाने के बाद मेरी बेटी की देखभाल देवदूत करेंगे।
क्या सच में था कोई 'दूत'?
- फोटो : dailymail
कुछ लोगों ने कहा कि ये शायद कमरे में मौजूद लाइट्स की वजह से हुआ था, लेकिन सारा का कहना है कि उस कमरे में कोनों में दो लाइट्स हैं और उस समय दोनों ही बंद थी। मां का कहना है कि ऐमी काफी बहादुर लड़की थी। वह कभी भी अपनी बीमारी को लेकर दुखी नहीं हुआ करती थी। वह एक बहादुर इंसान की तरह आखिरी सांस तक मौत से लड़ी।