फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ब्रिज से कूद कर जान देते हैं कुत्ते, जानिए वजह

Tue, 08 Mar 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला

सार

  • कुछ कहते हैं कि यहां किसी औरत की आत्मा भटकती है 
  • 50 फीट के ब्रिज से करीब 600 कुत्ते कूद चुके हैं
विज्ञापन
कुत्तों के लिए डेथ-ब्रिज जहां से बच गया महिला का कुत्ता - फोटो : mirror
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में एक ऐसा भी ब्रिज है जहां जाते ही कुत्ते आत्महत्या कर लेते हैं। स्कॉटलैंड के इस 50 फीट के ब्रिज से करीब 600 कुत्ते कूद चुके हैं जिसमें से 50 की मौत भी हुई है। ताज्जुब की बात तो यह है कि किसी को भी इसका कारण नहीं पता।
विज्ञापन


वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि हो सकता है इसके पीछे उस औरत की आत्मा हो जो वहां 100 सालों से भटक रही है। वहां के पॉल ओवन्स बताते हैं,'' दो साल पहले की बात है जब मैं वहां खड़ा था और अचानक से मुझे किसी ने तेज धक्का दिया। मुझे किसी की उंगली महसूस हुई थी। कुत्तों की तरह कोई मुझे भी बार बार नीचे धकेलने की कोशिश कर रहा था।''

एक रिपोर्ट के मुताबिक 1994 में केविन मोए नाम के एक व्यक्ति ने उसी जगह से अपने बेटे को नीचे फेंक कर मौत के घाट उतार दिया था और खुद को भी मारने की कोशिश की थी। अब उस ब्रिज पर कुत्तों के मालिकों के लिए एक चेतावनी चिन्ह लगा दिया गया है कि अपने कुत्तों को ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूदने के बावजूद जिंदा बच आई थी केसी

डेथ-ब्रिज - फोटो : mirror
इस ब्रिज से कूदने वाले कुत्तों में अधिकतर कुत्ते लंबी नाक के कुत्ते हैं। वे सभी साफ मौसम में ब्रिज के एक ही कोने से कूदे हैं। वैज्ञानिक कारणों की मानें तो ब्रिज के नीचे मौजूद उदबिलाव की महक कुत्तों को अपनी तरफ आकर्षित करती है और वे कूद जाते हैं।

तीन साल की केसी उन कुछ कुत्तों में से है जो कूदने के बाद भी सही सलामत जिंदा बची। वह अपनी मालकिन एलिस और उसके बेटे थौमस के साथ टहल रही थी जब अचानक ही वह 50 फीट ऊंचे ब्रिज से बिना किसी कारण कूद गई। एलिस बताती हैं,'' हम जैसे ही कार से बाहर निकले, कैसी अपने आप ब्रिज की ओर भागी, दाएं बाएं देखा और इतनी ऊंची छलांग लगा दी।''

जानवरों के व्यवहार पर शोध करने वाले डॉ डेव्स सैंड्स ने मामले की जांच की और उनका कहना है कि इंसानों को नीचे झांक कर देखने की इच्छा रही होगी कि वहां क्या है, हो सकता है कुत्तों को भी ऐसा हुआ हो और इसी कारण उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें