लोग अपनी साथ होने वाली गतिविधियों को फेसबुक पर डालना नहीं भूलते। लेकिन सोचिए जरा तब क्या हो अगर आपकी डाली हुई तस्वीरों के बीच में कोई भूतिया चीज की भी तस्वीर दिखने लगे?
डेली मेल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले किम डेविडसन ने कुछ दिनों पहले अपनी दोस्त जेसी लू और उनके बच्चों के साथ स्विमिंग की तस्वीरों को फेसबुक पर डाला।
वो ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड के लॉकयर नदी में स्विमिंग करने गए थे। लेकिन फेसबुक पर तस्वीर को छोड़ जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था उसमें दिखती भूतिया सी चीज।