फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guess What: इस चेहरे को पहचान सकते हैं? नहीं तो बिहार की यह पूरी खबर पढ़ें, क्यों चौंक कर पहुंच रहे लोग देखने

Sun, 10 Dec 2023 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: इतनी बड़ी-बड़ी आंखें! है तो यह आसामान्य ही, इसलिए कौतूहल में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। बिहार के बेतिया में एक पलक के नीचे दो आंखों वाले इस मेमने को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।
 
विज्ञापन
बेतिया में पैदा हुआ अजीबोगरीब बकरी का मेमना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Unique Lamb Birth In Bihar: बिहार के बेतिया में एक बकरी ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है, जो कैतूलह का विषय बना हुआ है। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के अहीर टोली गांव कि है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के अहीर टोली गांव निवासी सरल यादव की बकरी ने एक मेमने को जन्म दिया है। लेकिन जन्म के बाद वह मेमना अजीब सूरत का दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि मेमने की दो आंखे हैं, लेकिन वे एक ही पलक के नीचे हैं। जो अजीब तरह से दिखाई दे रही हैं। देखने पर वह किसी अलग जाति-प्रजाति का लग रहा है। इस मेमने को देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी है। गांव में भी यह बात आग की तरह फैल चुकी है।
 
बेतिया में जन्म लेने वाले बकरी के इस मेमने को लोग अद्भुत और चमत्कार मान रहे हैं। इस मेमना के जन्म लेते ही इसके अलग रूप की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी और देखने वालों की भीड़ जुटने लगी है। बताया जा रहा है कि इस बकरी के मेमने का रूप अलग है। इसकी सामान्य जगह पर आंखें नहीं हैं, बल्कि इसके मस्तिष्क के नीचे दोनों आंखें बिल्कुल सटी हुई हैं।
विज्ञापन


इधर, बकरी के मालिक सरल यादव ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से बकरी पालन करता है। इतने लंबे वक्त में उसने किसी बकरी को ऐसे बच्चों को जन्म देते नहीं देखा। उन्होंने बताया कि इस जन्में मेमने को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें